{"_id":"583b31ec4f1c1b5c290889e7","slug":"the-crowd-kept-on-the-bank-s-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई के एटीएम पर लगी रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई के एटीएम पर लगी रही भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 28 Nov 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
public news
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शनिवार के बाद रविवार को भी बैंक की छुुट्टी होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरे दिन भी ज्यादातर एटीएम बंद और खराब पाए गए। जिसमें पैसे निकालने को लोग शहर में भटकते रहे।
रविवार को भी दूसरे दिन बैंकों की छुट्टी होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके कारण लोग सुबह से ही घर से ऐसे एटीएम की तलाश में निकल पडे़, जहां पैसे निकल रहे हों। लेकिन ज्यादातर लोगों को शहर के सभी एटीएम बंद, खराब या बिना कैश के मिले। रेलवे स्टेशन के पास एसबीआई एटीएम सुबह एक घंटे के लिए चला। जिसके बाद शहर में घूमने वाले लोग स्टेशन पर पहुंचे तो वहां लंबी लाइन लग गई।
ज्यादातर लोगों ने एक से अधिक एटीएम कार्ड ले रहे थे। एटीएम बूथ पर तैनात गार्ड के कहने से किसी ने एक ही एटीएम कार्ड का प्रयोग किया तो किसी ने जबरदस्ती कर दो से तीन कार्डों का प्रयोग कर पैसे निकाले। लाइन में पीछे लगे लोगों ने इसका विरोध भी किया। एक घंटे में यहां कई बार मारपीट की नौबत आ गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कुछ व्यवस्था बनाई तो थोड़ी देर बाद ही एटीएम में कैश समाप्त हो गया।
विज्ञापन
एटीएम बने शोपीस, जनता हुई परेशान
थानाभवन। दूसरे दिन भी एटीएम न चलने से लोग परेशान रहे। नकदी न मिलने से लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। दो दिन का बैंकों का अवकाश होने के कारण बैंकों के बाहर सन्नाटा छाया रहा। महीने का अंतिम शनिवार होने के कारण शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहे। लोगों को रोजमर्रा के सामान खरीदने एवं खर्च के लिए एटीएम ही एक मात्र सहारा लग रहा था, लेकिन दोनों ही दिन कस्बे के तीनों बैंकों के एटीएम न चलने के कारण लोग परेशान रहे। बार-बार चक्कर काटने के बावजूद एटीएम से नकदी नहीं मिली।