फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The crook was shot in a police encounter in Khurgan

खुरगान में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी

Thu, 09 Jul 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
The crook was shot in a police encounter in Khurgan
कैराना (शामली)। पुलिस ने खुरगान के जंगल में तमंचा बनाने की फैक्टरी चलने की सूचना पर वहां छापा मारा, तो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे दबोच लिया। एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव खुरगान के जंगल में छापा मारा। पुलिस के अनुसार पुलिस को आता देख एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में लेकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके से तमंचे बनाने के उपकरण और काफी मात्रा में तैयार तथा अधबने तमंचे बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश खुरगान निवासी सालीम है। मुठभेड़ में सिपाही विकास के हाथ में भी गोली लगी है। पुलिस मौके पर तलाशी ले रही है। कितना सामान बरामद हुआ है तलाशी पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed