{"_id":"6a8f4fd8a0bb183732022c1d","slug":"the-criminals-were-preparing-for-two-days-and-after-recce-they-carried-out-the-crime-outside-the-gym-shamli-news-c-26-1-sal1002-172745-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दो दिन से तैयारी में थे बदमाश, रेकी के बाद जिम के बाहर दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दो दिन से तैयारी में थे बदमाश, रेकी के बाद जिम के बाहर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
फाइल छह:
शामली। हरियाणवी सिंगर एवं अभिनेता अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस की जांच में सनसनीखेज तथ्य सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्याकांड अचानक नहीं, बल्कि पूरी प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया। यूपी और हरियाणा के हमलावर वारदात से करीब दो दिन पहले से अंकित की रेकी कर रहे थे। बुधवार को भी बदमाशों ने अंकित की हर गतिविधि पर नजर रखी। घर से जिम जाने और जिम से बाहर निकलने तक उसका पीछा किया और मौका मिलते ही जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक हमलावरों को अंकित की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। उन्हें पता था कि वह किस समय घर से निकलता है और जिम से कब बाहर आता है। इसी जानकारी के आधार पर हमलावरों ने जिम के बाहर मोर्चा संभाला और उसके बाहर निकलने का इंतजार किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अब जिम और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संदिग्ध वाहनों और युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हमलावरों को अंकित की लोकेशन और दिनचर्या की जानकारी कौन उपलब्ध करा रहा था।
इंसेट : राणा ने दी थी धमकी, चाचा ने जताई हत्या में हाथ होने की आशंका
अंकित के चाचा चीकू ने पुलिस को बताया कि उन्हें जानकारी है कि अंकित के साथ काम करने वाले राणा नाम के व्यक्ति ने उसे धमकी दी थी। परिवार को आशंका है कि धमकी देने वाले व्यक्ति की हत्या में भूमिका हो सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस धमकी के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ अंकित के साथ काम करने वाले लोगों और उसके पुराने विवादों की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
इंसेट : 21 से 26 साल के बताए जा रहे हमलावर
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात में शामिल हमलावरों की उम्र करीब 21 से 26 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस उनकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ले रही है। यूपी और हरियाणा के संदिग्ध युवकों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब वारदात से पहले और बाद की पूरी गतिविधियों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि हमलावर कहां ठहरे थे, किन लोगों के संपर्क में थे और अंकित की लोकेशन उन्हें किसने उपलब्ध कराई। पुलिस का कहना है कि मामले में कई अहम सुराग मिले हैं। अलग-अलग टीमें जांच में जुटी हैं।