फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The couple was held hostage and robbed of cash and jewellery worth Rs 9 lakh

Shamli News: दंपती को बंधक बनाकर नौ लाख की नकदी-जेवर लूटे

Mon, 31 Mar 2025 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The couple was held hostage and robbed of cash and jewellery worth Rs 9 lakh
कांधला। थानाक्षेत्र के गांव गढ़ीश्याम में रात को बदमाशों ट्रैक्टर स्पेयर पार्टस एवं वर्कशॉप संचालक अमित कुमार व उसकी पत्नी को बंधक बनाकर घर से तीन लाख रुपये नकद व छह लाख के जेवर लूट लिए।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव श्यामगढ़ी निवासी अमित कुमार की गांव के बिल्लू साझेदारी में हरियाणा के बापौली में ट्रैक्टर स्पेयर पार्टस और वर्कशॉप है। अमित ने बताया कि शनिवार रात को वह अपने परिवार के साथ कमरे में सोया था। देर रात चार बदमाश उसके घर में घुस गए। आहट होने पर उनकी आंख खुली तो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे व उसकी पत्नी को बंधक बना लिया। बदमाशों ने मकान को खंगालाते हुए अलमारी में रखे तीन लाख रुपये नकद और करीब छह लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। जाते समय बदमाश उनके कमरे की बाहर से कुंडी लगा गए। बदमाशों के जाने के बाद वह दरवाजा तोड़कर बाहर निकला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मकान से एक लाख के जेवर चोरी
इससे पूर्व बदमाशों ने पड़ोस में एक मकान में चोरी की। मोनू दो दिन पहले अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दिल्ली दवा लेने गया था। पत्नी व बच्चे ससुराल में ही रह गए। रविवार सुबह वह घर पहुंचा तो उसे मकान के ताले टूटे हुए मिले और अंदर घर में सामान बिखरा मिला। मोनू ने घर से करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी होना बताया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ितों ने पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसनपुर में मकान में लाखों की चोरी
शामली। गांव हसनपुर निवासी सुशील शर्मा ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके माता-पिता गांव में रहते हैं जबकि वह परिवार समेत गाजियाबाद में रहता है। शुक्रवार रात को चोरों ने घर में घुसकर 17 हजार 500 रुपये नकद, सोने की एक अंगूठी, एक गले का सैट, चांदी के दो सिक्के, दो जोड़ी पाजेब व दो जोड़ी व चार चुकटी आदि चोरी कर लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
वर्जन
गांव गढ़ीश्याम में दो घरों में हुई घटना की जांच की जा रही है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। दो दिन पहले एलम व हसनपुर गांव में हुई चोरी की घटना में बदमाशों की पहचान हो गई है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- रामसेवक गौतम, एसपी।

एलम में दो दिन पूर्व हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा

फॉलोअप

कांधला। कस्बा एलम में दो दिन पहले पूर्व सैनिक महिपाल सिंह के घर से चोरों ने तीन लाख रुपये नकद व जेवर समेत दस लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन पुलिस अभी इस घटना का खुलासा नहीं कर पाई। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed