फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The contenders for civic elections are seeking tickets from other parties as well as their own.

Shamli News: निकाय चुनाव के दावेदार अपनी के साथ दूसरी पार्टियों से भी मांग रहे टिकट

Thu, 15 Dec 2022 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
The contenders for civic elections are seeking tickets from other parties as well as their own.
निकाय चुनाव के दावेदार अपनी के साथ दूसरी पार्टियों से भी मांग रहे टिकट
विज्ञापन

शामली। निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे दावेदार अपनी पार्टी के साथ दूसरे राजनीतिक दलों में भी टिकट के लिए आवेदन कर रहे हैं। निकाय चुनाव के लिए टिकट मांगने वाले दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है।
जिले में सभी नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन के बाद नगर निकाय चुनाव के वार्डों और अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित होने के बाद नगर निकाय चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना का इंतजार किया जा रहा है। दूसरी ओर, भाजपा, रालोद, सपा समेत कई राजनीतिक दलों में निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद का टिकट मांगने के लिए मारामारी मची है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सभी जिलों के पार्टी जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ लखनऊ में बैठक करके निकाय चुनाव के लिए जिला मुख्यालयों से पैनल मांग चुके हैं।
विज्ञापन

रालोद ने निकाय चुनाव को लेकर जिला स्तर से हस्तिनापुर प्रांत और दिल्ली में निकाय चुनाव की सूची कर तैयार कर ली है। भाजपा और सपा से टिकट न मिलने की उम्मीद टूटने से रालोद और दूसरे दलों से टिकट की दावेदारी करनी शुरू कर दी है। रालोद के जिलाध्यक्ष वाजिद अली के मुताबिक उनके यहां शामली नगर निकाय के लिए टिकट मांगने वाले दावेदारों में भाजपा, सपा के लोग हैं। उनका कहना है कि रालोद की बुधवार को दिल्ली में हुई निकाय चुनाव को लेकर बैठक में यह तय हो जाएगा कि रालोद और गठबंधन दल कितनी सीट पर चुनाव लडे़ंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद हस्तिनापुर प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र चौधरी का कहना है कि रालोद शामली, बड़ौत, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद की निकाय सीट पर अपनी दावेदारी कर सकती है। बृहस्पतिवार को इस बात का खुलासा होने की संभावना है। दूसरी ओर सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर पंवार का कहना है कि स्थानीय निकाय चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी पूरी तरह तैयार है, आरक्षण पर हाईकोर्ट का निर्णय आते ही प्रत्याशियों से आवेदन लिए जाएंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा गठित समिति संभावित प्रत्याशियों की चुनावी तैयारियों और हार, जीत का आंकलन कर रही है। जिला कमेटी की रिपोर्ट एवं सहयोगी दलों से चर्चा के बाद अंतिम निर्णय के लिए संभावित प्रत्याशियों की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अगले सप्ताह सौंप दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को फार्म के साथ समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य एवं समाजवादी बुलेटिन की आजीवन सदस्यता की रसीद की फोटो कॉपी संलग्न करनी होगी।

--
पांच निकायों का पांच जनवरी को खत्म होगा कार्यकाल
शामली। जिले के 10 निकायों में से पांच निकायों का कार्यकाल पांच जनवरी को समाप्त हो जाएगा। जिसके बाद इन निकायों में प्रशासक तैनात कर दिए जाएंगे।
वर्ष 2017 में निकाय के चुनावों के बाद अलग-अलग तिथि में बोर्ड की प्रथम बैठक हुई थी। शासनादेश के अनुसार प्रथम बैठक के अनुसार ही इन निकायों का कार्यकाल पूरा मानकर प्रशासकों की तैनाती की जाएगी। शामली नगर पालिका चेयरपर्सन अंजना बंसल ने सितंबर में ही इस्तीफा दे चुकी हैं। 10 अक्तूबर को नगर पालिका में प्रशासक के रूप में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट उद्भव त्रिपाठी को नियुक्त कर दिया गया था।
निकाय कार्यकाल खत्म होने की तिथि
शामली नगर पालिका 5 जनवरी 2023
कैराना नगर पालिका 11 जनवरी 2023
कांधला नगर पालिका 20 दिसंबर 2022
एलम नगर पंचायत 5 जनवरी 2023
बनत नगर पंचायत 31 दिसंबर 2022
थानाभवन नगर पंचायत 5 जनवरी 2023
जलालाबाद नगर पंचायत 31 दिसंबर 2022
ऊन नगर पंचायत 28 दिसंबर 2022
गढ़ीपुख्ता नगर पंचायत 5 जनवरी 2023
झिंझाना नगर पंचायत 5 जनवरी 2023
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed