{"_id":"68925417742587d0b4030638","slug":"the-construction-of-bhainswal-underpass-will-gain-momentum-shamli-news-c-26-1-smrt1047-147064-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भैंसवाल अंडरपास के निर्माण को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भैंसवाल अंडरपास के निर्माण को मिलेगी रफ्तार
Wed, 06 Aug 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
शामली। भैंसवाल अंडरपास निर्माण कार्य को जल्द नई रफ्तार मिल सकती है। अंडरपास के लिए आवश्यक चार करोड़ रुपये की धनराशि शासन से शीघ्र अवमुक्त होने की उम्मीद है। यह राशि जारी होते ही रेलवे को हस्तांतरित कर दी जाएगी, जिससे रुका हुआ कार्य फिर से प्रारंभ हो सकेगा।
भैंसवाल बाईपास, जो नवीन जिला मुख्यालय को दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे से जोड़ता है, उसकी कुल लंबाई करीब 3.5 किलोमीटर है। इस बाईपास पर रेलवे लाइन पार करने के लिए एक अंडरपास का प्रस्ताव वर्षों पहले स्वीकृत किया गया था। वर्ष 2017 में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली द्वारा इस परियोजना के लिए चार करोड़ 15 लाख रुपये की धनराशि रेलवे को भेजी गई थी।
कई दौर की प्रक्रिया और लंबी प्रतीक्षा के बाद दिल्ली मंडल के रेलवे विभाग ने वर्ष 2022 में अंडरपास के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया था। इसके बाद 2024 में निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया। रेलवे ठेकेदार द्वारा अब तक 50 प्रतिशत कार्य किया जा चुका है, जिसमें लगभग आधी धनराशि खर्च हो चुकी है।शेष निर्माण कार्य के लिए दिल्ली मंडल रेलवे द्वारा चार करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई थी। इस मांग के आधार पर लोक निर्माण विभाग, शामली ने नया एस्टीमेट तैयार कर सहारनपुर मंडल के अधीक्षण अभियंता गगन सिंह के माध्यम से शासन को भेज दिया गया है।अब शासन से धनराशि के अवमुक्त होने की प्रतीक्षा की जा रही है। अधीक्षण अभियंता गगन सिंह ने बताया कि भैंसवाल अंडरपास निर्माण के लिए चार करोड़ रुपये की राशि शासन से स्वीकृति के अंतिम चरण में है और जल्द ही जारी हो सकती है।
विज्ञापन
इसके बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। दरअसल इसकेनिर्माण के लिए काफी समय मांग उठ रही थी लेकिन यह काम नहीं हो पा रहा था। इसे लेकर आसपास के गांव वाले भी प्रयासरत थे। काफी मशक्कत के बाद इसकी मंजूरी मिली थी और बजट स्वीकृत हुआ था।अब काम पूरा होने का इंतजार है।