फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The construction of Bhainswal bypass underpass will be completed in three months.

Shamli News: भैंसवाल बाईपास का अंडरपास का निर्माण तीन माह में होगा पूरा

Mon, 06 Apr 2026 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 06 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The construction of Bhainswal bypass underpass will be completed in three months.
शामली। जिला मुख्यालय और दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाले भैंसवाल मिनी बाईपास का अंडरपास जून माह में चालू हो जाएगा। अंडरपास का निर्माण पूरा हो जाने से जिला मुख्यालय से सहारनपुर हाईवे पर आने जाने में अधिकारियों और नागरिकों को सुविधा मिलेगी। शहर के जाम से छुटकारा मिलेगा और समय भी कम लगेगा।
विज्ञापन

शासन से वर्ष 2016 को भैंसवाल जिला मुख्यालय से दिल्ली- सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाले 3.5 किमी भैंसवाल बाईपास और अंडरपास निर्माण के लिए 17 करोड़ रुपये की स्वीकृति हुुई है। चार करोड़ बीस लाख रुपये की धनराशि अंडरपास निर्माण के लिए दिल्ली मंडल उत्तर रेलवे निर्माण खंड शामली को भेज दी थी। अंडरपास को छोड़कर 3.5 किमी लंबाई का भैसवाल मिनी बाईपास चालू हो गया अंडरपास का निर्माण उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के अधिकारियों ने वर्ष 2023-24 टेंडर छोड़कर अंडरपास का निर्माण शुरू किया गया। चार करोड़ बीस लाख रुपये खर्च होने पर अंडरपास का निर्माण पूरा नहीं हो पाया था। इसके बाद अंडरपास निर्माण के लिए 4 करोड़ 12 लाख रुपये की धनराशि की मांग लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली से की गई।
विज्ञापन

अंडरपास निर्माण के लिए जारी धनराशि लोक निर्माण विभाग शामली से उत्तर रेलवे नई दिल्ली को जारी कर दी गई थी। रेलवे के ठेकेदार की ओर से पिछले तीन माह से भैंसवाल अंडर पास का निर्माण चल रहा है। ठेकेदार रविंद्र कुमार ने बताया कि अंडरपास के निर्माण के लिए मिट्टी खोदाई करके समतल कर दिया। सड़क का लिंटर डालकर सरियों का जाल बिछा दिया गया है। बरसात से पहले सड़क का लिंटर डाल दिया जाएगा। पहले टीन शेड डालकर भैसवाल मिनी बाईपास के अंडरपास का कार्य पूरा करने की तैयारियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed