फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The company's GM is accused of not paying the outstanding amount of Rs 2 crore

Shamli News: कंपनी के जीएम पर बकाया दो करोड़ न देने का आरोप

Wed, 10 Sep 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The company's GM is accused of not paying the outstanding amount of Rs 2 crore
- ठेकेदारों ने डीएम से धरना की अनुमति मांगी
विज्ञापन

शामली। जनपद में टंकी निर्माण में लगे ठेकेदारों ने कंपनी के जीएम पर बकाया दो करोड़ रुपये न देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ठेकेदारों ने डीएम से कंपनी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की अनुमति देने की गुहार लगाई है।
मंगलवार को ठेकेदारों ने कलक्ट्रेट में डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि वे शामली जिले में टंकी निर्माण करा रही एक इंजीनियरिंग कंपनी के ठेकेदार हैं। कंपनी पर ठेकेदारों का करीब दो करोड़ रुपये बकाया है। जब वे पैसा मांगते हैं तो कंपनी का जीएम टालमटोल करता है। ठेकेदारों ने 15 से 18 जुलाई तक कंपनी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया था। 18 जुलाई को चौधरी गौरव टिकैत ने मध्यस्थता की थी और जीएम ने तीन अगस्त तक पूरा पैसा देने का वादा किया था, लेकिन बाद में अपने वादे से मुकर गया।
विज्ञापन

कंपनी के पीएम और डीपीएम ने ठेकेदारों के खिलाफ आदर्श मंडी थाने में तहरीर दी, जिस पर ठेकेदारों ने भी थाने में अपनी तहरीर दी। पीड़ित ठेकेदारों ने डीएम से कंपनी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन की अनुमति देने की मांग की ताकि वे अपने बकाया पैसों की वसूली कर सकें। मौके पर राहुल देव, अहसान, मयंक, शहजाद, जावेद, अमृतपाल, धर्मेंद्र मलिक, वीरप्रताप, हर्ष चौहान, संदीप, हसीन, नादिर और निखिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed