फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The city was filled with Shiva... the chants of Bam-Bam Bhole resonated

Shamli News: शिवमय हुआ शहर... गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

Thu, 17 Jul 2025 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The city was filled with Shiva... the chants of Bam-Bam Bhole resonated
शामली। सावन में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है। कांधे पर कांवड़ उठाए कांवडिये अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। पूरा शहर शिवमय हो गया है। चारों तरफ बम-बम भोले की गूंज है। शिवभक्तों के स्वागत को शहर रंगीन लाइटों से सजा है। जगह जगह कांवड़ सेवा शिविर लगे हैं जिनमें शहरवासी सेवा में जुटे हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटते हजारों शिवभक्तों के बोल बम के जयकारों से शामली के विभिन्न कांवड़ मार्ग गूंज उठे हैं। हजारों कांवड़िये शहर से होकर गुजर चुके हैं, जिससे माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया है। शहर से गुजरने वालों में हरियाणा, राजस्थान के कांवड़ियों की संख्या अधिक है। जगह-जगह लगे सेवा शिविरों में श्रद्धालु दिन-रात कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं। एमएसके रोड, हनुमान धाम, गुलजारीवाला मंदिर सहित प्रमुख स्थानों पर लगे शिविरों में चाय, नाश्ता, भोजन, दवाइयां, स्नान आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं। इन शिविरों में शिवभक्ति के गीतों पर झूमते कांवड़िये यात्रा को आनंदमयी बना रहे हैं।
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। शाम के समय यह मार्ग दीपावली की तरह रोशन हो जाता है। शिव चौक पर कांवड़ियों को देखने और उनका स्वागत करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीजे पर खूब डांस कर रहे शिवभक्त
शामली। विभिन्न शिविरों में शिवभक्त डीजे की भक्ति धुनों पर झूमते नजर आ रहे हैं। भोले के भजनों पर थिरकते भक्तों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।गुलजारी वाला शिव मंदिर के पास लगे सेवा शिविर में शिवभक्तों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। एडवोकेट सतेंद्र धिरियान ने बताया कि शिविर में भंडारे की व्यवस्था के अंतर्गत कांवड़ियों को विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed