फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The city struggled with traffic jams throughout the day, citizens remained troubled.

Shamli News: दिनभर जाम से जूझता रहा शहर, नागरिक रहे परेशान

Mon, 05 Feb 2024 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
The city struggled with traffic jams throughout the day, citizens remained troubled.
शामली। रविवार को दिनभर शहरभर में भीषण जाम के चलते लोग परेशान रहे। शहर में मेरठ-करनाल मार्ग व दिल्ली रोड पर छोटे-बड़े वाहन घंटों जाम के झाम में फंसे रहे। जाम को खुलवाने में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

शामली शहर में आए दिन लगने वाले जाम से नागरिक परेशान हो चुके हैं। लोगों को जाम से निजात मिलती नजर नहीं आ रही है। शहरवासियों के लिए जाम एक गंभीर समस्या बना हुआ है। इसके अलावा शहर के दिल्ली रोड, मेरठ-करनाल मार्ग पर भी छोटे-बड़े वाहनों का भीषण जाम रहा। विजय चौक से लेकर रेलपार बाईपास मार्ग तक वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लगी रहीं। इस कारण लोगों को मिनटों का सफर घंटों में तय करना पड़ा। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

---
ये बोले नागरिक:
अजंता चौक के निकट मिठाई की दुकान करने वाले देशपाल मलिक ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे पर हर समय वाहनों का जाम लगा रहता है। मिनटों की दूरी घंटों में पूरी होती है। रोज लगने वाले वाहनों के जाम का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलभद्र मंदिर के निकट रहने वाले विपिन गोयल ने कहा कि मेरठ-करनाल हाईवे ऐसा है कि शहर के बीच में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। पैदल चलना भी मुश्किल होता है। शहर के बीच से निकलने वाले भारी वाहनों पर दिन में रोक लगनी चाहिए।

बुढ़ाना मार्ग निवासी दवा विक्रेता आयुष ने कहा कि इस मार्ग पर वाहनों का जाम लगा रहता है। दुपहिया वाहन भी नहीं निकल सकते। पैदल चलना भी मुश्किल होता है, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हो रहा है।


किरयाना व्यापारी रजत का कहना है कि जाम के झाम से सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। कोई व्यापारी हो या दुकानदार जाम में फंसे रहने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका समाधान होना चाहिए।
---
कोट
शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। पुलिसकर्मी वाहनों का संचालन कराते रहते हैं ताकि वाहनों का जाम न लग सके।
-सुखविंद्र सिंह, जिला यातायात प्रभारी।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed