फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The city struggled with jam for the whole day due to sugarcane vehicles

गन्ने के वाहनों से पूरा दिन जाम से जूझा शहर

Sun, 15 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The city struggled with jam for the whole day due to sugarcane vehicles
शामली में वीवी इंटर कॉलेज रोड पर गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉलियो से लगा जाम। - फोटो : SHAMLI
शामली। अपर दोआब चीनी मिल में गन्ना लेकर आ रहेप्त किसानों के वाहनों के कारण शनिवार को पूरा दिन शहर जाम से जूझता रहा। सभी मुख्य मार्गों पर वाहनतों की कतार लग गई और घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे। जाम के चलते गंतव्य तक पहुंचने में भी काफी देरी हुई। देर रात तक शहर की सड़कें जाम रही।
विज्ञापन

चीनी मिल पर पिछले कई दिन से बड़ी संख्या में किसान गन्ना लेकर आ रहे हैं। जिससे बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। शनिवार को किसानों के वाहनों की संख्या बढ़ गई। जिससे सुबह से ही जाम के हालात बनने लगे। दोपहर होते-होते भीषण जाम लग गया और शहर की सड़कों पर अन्य वाहन रेंगने लगे। दोपहिया वाहन चालकों ने छोटी गलियों से निकलने का प्रयास किया तो वहां भी ऐसे ही हालात मिले। शहर की एमएसके रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, मिल रोड, हनुमान धाम रोड, कोतवाली रोड, कैराना रोड, मेरठ करनाल हाईवे, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम खुलवानें के लिए पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत की, लेकिर इसमें सफल नहीं हो पाए। देर रात तक मुख्य मार्गों पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

41 डिग्री तापमान में पसीना-पसीना हुए लोग
भीषण गर्मी में लगे जाम के बीच वाहन चालक पसीना-पसीना हो गए। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा। दोपहर के समय लू भी चल रही थी। ऐसे में जाम में फंसे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कतार में लगे वाहन चालक व्यवस्था को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में एंबुलेंस भी फंसी
गन्ने के वाहनों से लगने वाले जाम के चलते आम आदमी अपनी मंजिल तक पहुंचने में लेट हुए, वहीं एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। वाहनों की कतार इतनी लंबी थी कि एंबुलेंस को निकलने के लिए काफी देर तक जगह नहीं मिली। कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को जाम से निकाला गया।
व्यापारी भी जाम से हुए परेशान
जाम के कारण व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारी दीपक, सुनील, रविंद्र ने बताया कि भीषण जाम को देखते हुए पिछले कई दिन से ग्राहक खरीदारी करने आने से भी बच रहे हैं। जिसके चलते उन्हें नुकसान हो रहा है। मिल बंद होने के बाद ही समस्या से निजात मिलनी संभव है।

बिना पर्ची गन्ना लेकर आ रहे किसान
अपर दोआब चीनी मिल के महाप्रबंधक प्रशासन कुलदीप पिलानिया ने बताया कि पेराई सत्र रविवार आधी रात को समाप्त हो जाएगा। ऐसे में मिल प्रबंधन ने सूचना जारी कर दी कि यदि किसी किसान के खेत में गन्ना बचा है तो वह बिना पर्ची लेकर आ सकता है। मिल गेट पर ही पर्ची उपलब्ध करा देगी। जिसकी वजह से गन्ना लेकर आने वाले किसानों की संख्या बढ़ गई। जिसकी वजह से शहर के लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed