फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The city relies on electricity for drinking water

शहर में बिजली के भरोसे रहती है पेयजल की सप्लाई

Fri, 20 Mar 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
The city relies on electricity for drinking water
शहर में बिजली के भरोसे रहती है पेयजल की सप्लाई
विज्ञापन

शामली। शहर में पेयजल की सप्लाई बिजली के भरोसे रहती है। शहर में मात्र दो ओवरहैड टैंक है। बाकी पूरे शहर में नलकूपों से पानी की सीधी सप्लाई होती है। अगर किसी कारण बिजली गुल हो जाए तो लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ता है। पालिका अधिकारियों का दावा है कि नागरिकों को मानक के सापेक्ष जरूरत से अधिक पानी सप्लाई किया जा रहा है।
शहर में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगरपालिका के दो ओवरहैड टैंक है। इनमें दो हजार किलो लीटर क्षमता का मोहल्ला काका नगर में और दूसरा पुरानी टंकी कंपाउंड में 500 किलो लीटर का है। इन ओवर हैड टैंक को बिजली आने पर भरा जाता है। हालांकि पालिका का कहना है कि दोनों ओवरहैड टैंक पर जेनरेटर की व्यवस्था है। अगर बिजली बाधित होती है तो जेनरेटर से ओवरहैड टैंक पानी से भरे जाते हैं। इसके अलावा शहर में 39 नलकूप है, जिनमें आठ बड़े नलकूप 41 एचपी और 31 नलकूप 15 एचपी के हैं। इन नलकूपों से नागरिकों को पेयजल की सीधी सप्लाई दी जाती है। इन नलकूपों पर जेनरेटर की कोई व्यवस्था न होने से पूरी तरह बिजली पर निर्भर रहते हैं। अगर बिजली न आए तो नलकूप नहीं नहीं चल सकते। लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

प्रति व्यक्ति जरूरत से अधिक पानी की सप्लाई
जलकल विभाग के जेई विशाल कुमार ने बताया कि शहर में पेयजल की कोई समस्या नहीं है। मानक के अनुसार प्रति व्यक्ति एक दिन में 165 लीटर पानी की जरूरत होती है, लेकिन शहर में प्रति व्यक्ति को करीब 270 लीटर पेयजल जल उपलब्ध कराया जा रहा है। एक दिन में लगभग 40 हजार किलो लीटर पानी सप्लाई किया जा रहा है। रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक पेयजल आपूर्ति बंद रहती है। दिन के समय पेयजल आपूर्ति की जा रही है। शहर की जनसंख्या करीब डेढ़ लाख है, हालांकि 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या एक लाख सात हजार 233 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी शुरू होते ही हैंडपंपों का सर्वे शुरू
शहर में पेयजल के लिए नगरपालिका के 296 हैंडपंप लगे हैं। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पालिका ने वार्डवाइज हैंडपंपों का सर्वे शुरू कराया गया है। जलकल के जेई विशाल कुमार के मुताबिक हैंडपंपों का सर्वे शुरू हो चुका है। अभी तक तीन-चार हैंडपंप खराब होना सामने आया है। हैंडपंपों को चालू करने के लिए उनकी मरम्मत और रिबोर कराया जाएगा।

कोट
शहर में नागरिकों को मानक के सापेक्ष जरूरत से ज्यादा पानी सप्लाई किया जा रहा है। कहीं पर भी पानी की कोई समस्या नहीं है और न ही कहीं से पानी की कमी की शिकायत मिली है। दो ओवरहैड टैंक और 39 नलकूपों से पानी सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed