{"_id":"5e0a48878ebc3e881a475e09","slug":"the-city-is-ready-to-welcome-the-new-year-shamli-news-mrt4613164183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के स्वागत को तैयार हुआ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के स्वागत को तैयार हुआ शहर
विज्ञापन
नए साल के स्वागत को तैयार हुआ शहर
शामली। कड़ाके की ठंड में बुधवार से नए साल का आगाज हो रहा है। लोग ठंड के बावजूद नए साल के जश्न की तैयारी में जुटे हैं। हर किसी ने अपने अपने ढंग से इसकी तैयारी की है। किसी ने होटल में होने वाली न्यू इयर पार्टी के लिए बुकिंग कराई है तो कोई अपने नाना नानी संग इसे सेलिब्रेट करने की तैयारी में है। कालोनियों में भी युवाओं ने इसकी तैयारी की है। हालांकि लोगों को बारिश का डर भी सता रहा है ,लेकिन जब मंगलवार की रात को धमाल के साथ नए साल का स्वागत करने को तैयार हैं। पेश है रिपोर्ट।
होटल में होगी फैमिली सेलिब्रेशन पार्टी
शहर के एक कैराना रोड स्थित एक होटल में न्यू इयर फैमिली सेलेब्रेशन पार्टी का बड़ा आयोजन किया गया है। यहां पर प्रति व्यक्ति एक निर्धारित शुल्क लिया गया है। इसमें शहर के उद्यमी, व्यापारी और गण्यमान्य लोग परिवार के साथ पहुंचकर जश्न मनाएंगे। यहां पर डीजे डांस, गीत संगीत के अलावा डिनर का भी इंतजाम है। कई परिवारों ने इसके लिए बुकिंग करा रखी है। इसी तरह शहर के कई रेस्तरां में लोगों ने परिवार ओर दोस्तों संग पार्टी करने का प्लान किया हुुुआ है।
नाना-नानी संग करेंगे न्यू इयर सेलिब्रेशन
शहर के बुढ़ाना रोड निवासी सीपीएमटी की तैयारी कर रही देवांशी ने अपने भाई देव के साथ खास प्लान बनाया है। उन्होंने नोएडा से अपने नाना और नानी को बुुलाया है। साथ ही अपने मामा के बच्चों अर्णव और आदि को भी शामली ही घर पर बुला लिया है। सभी एक साथ मिलकर इसे सेलिब्रेट करेंगे। देवांशी ने बताया कि 31 दिसंबर को दिन में सबके लिए छोले भठूरे और अपनी पसंदीदा पकौड़े बनाएगी। शाम हमने शहर के एक होटल में होने वाली न्यू ईयर पार्टी के लिए बुकिंग की है। एक जनवरी को पूरी फैमिली साथ बैठकर घर में होम थियेटर में मूवी देखेगी।
विज्ञापन
गली मोहल्लों में भी जश्न की तैयारी
शहर की कुछ कालोनियों में भी युवक मिलकर कार्यक्रम करते हैं। कमला कालोनी, सीबी गुप्ता कालोनी माजरा रोड आदि कई स्थानों पर युवाओं और दुकानदार मिलकर डीजे आदि लगाकर जश्न मनाते हैं। इस बार भी उनकी यही तैयारी है। डीजे लगाकर डांस और जश्न भी शहर में मनाता है।
48 दीपक से आरती करेंगे जैन परिवार
वीवी पीजी कालेज की प्रवक्ता डॉक्टर मृदुला जैन ने बताया कि समाज ने जैन समाज के परिवारों का ग्रुप बनाया है। ये ग्रुप नए साल से हर महीने जैन महावीर जिनालय में भक्तांबर स्त्रोत का पाठ करेगा। इसमें 48 दीपक से आरती होगी। प्रयास है कि इस आयोजन में जैन समाज की 48 फैमिली ही शामिल हों और एक परिवार एक दीपक से आरती करें। नए साल पर एक जनवरी को शाम सात बजे जैन जिनालय से इसकी शुरूआत होगी। पहले आयोजन की जिम्मेदारी वीवीपीजी कालेज की प्रवक्ता डॉक्टर मृदुुला जैन संभालेंगी।
मौसम फीका ना कर दे जश्न का मजा
लोगों ने नए साल के जश्न की तैयारी तो की है, लेकिन मौसम का मिजाज उठा मजा ठंडा कर सकता है। दरअसल, मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो दिन और कड़ाके की ठंड होने की बात कही है। साथ ही बारिश और ओलावृष्टि का भी अंदेशा है। ऐसे में मौसम लोगों को मौसम की भी चिंता है कि कहीं बारिश उनके प्रोग्राम में विलेन ना बन जाए।
कोट
जिले में धारा 144 लगी है, लेकिन नए साल के पारिवारिक आयोजनों पर इसका कोई असर नहीं होगा। बशर्ते कोई बहुत बड़ा और संख्या बल का आयोजन ना हो। ऐसे मौके पर लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ नए साल का जश्न मनाते हैं। खुशी का माहौल होता है। इस तरह के पारिवारिक सामाजिक कार्यक्रमों पर धारा 144 का इन पर कोई प्रभाव नहीं होगा। - अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी शामली