Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The city is illuminated with lamps; perform the worship today between 5:30 PM and 8:47 PM

दीपों से जमगाया शहर, आज शाम 5:30 से 8:47 बजे तक करें पूजन

Sat, 07 Nov 2026 06:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 07 Nov 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
The city is illuminated with lamps; perform the worship today between 5:30 PM and 8:47 PM
उल्लास के साथ मनाई छोटी दिवाली, रंग-बिरंगी लाइटों, दीपक के प्रकाश से जगमगाया शहर
विज्ञापन

देर रात तक जमकर हुई आतिशबाजी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर में दीपोत्सव (छोटी दिवाली ) पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। बाजार देर रात तक ग्राहकों से गुलजार रहे। लोगों ने जमकर खरीदारी की। घर-दुकानों पर पर रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावट हुई थी। शाम होते ही घरों के आंगन और मुख्य द्वार दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। महिलाओं ने घरों के बाहर सुंदर रंगोली बनाई और दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। रात को जमकर आतिशबाजी हुई। पंडित प्रभु शंकर शास्त्री के अनुसार, आठ नवंबर 2026 को सुबह 11:27 बजे अमावस्या तिथि शुरू होगी, जो नौ नवंबर को दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी। शाम 5:30 से 8:47 बजे तक शुभ मुर्हूत रहेगा।
छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस दिन यमदेव के निमित्त घर के बाहर दक्षिण दिशा में दीपक जलाया जाता है। शाम को लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की पूजा-अर्चना की और घरों में दीप प्रज्ज्वलित किए। त्योहार को लेकर शहर के गांधी चौक, बड़ा बाजार, नया बाजार, शिव चौक और मिल रोड सहित प्रमुख बाजारों में खूब चहल-पहल रही।
विज्ञापन

लोगों ने मिठाइयों, पूजन सामग्री, दीये, मोमबत्ती, सजावटी लाइटें और उपहारों की खरीदारी की। मिठाई और ड्राईफ्रूट्स की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद के अनुसार आकर्षक पैकिंग में मिठाइयां और उपहार तैयार किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखा बाजार में भी उमड़ी भीड़
शामली। छोटी दिवाली पर पटाखों की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ रही। बच्चों ने अभिभावकों के साथ पहुंचकर फुलझड़ी, अनार और अन्य आतिशबाजी के सामान खरीदे। देर शाम तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में आतिशबाजी होती रही। वहीं, लोगों ने सोशल मीडिया पर दिवाली की शुभकामनाओं के संदेश और सजावट की तस्वीरें भी साझा कीं।
दीपावली पूजन के लिए शुभ मुहूर्त
- लाभ: सुबह 9:22 से 10:43 बजे तक।
- अमृत काल: सुबह 10:43 से दोपहर 12:44 बजे तक।
- अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 से दोपहर 12:26 बजे तक।
- शुभ उत्तम: दोपहर 1:26 से 2:47 बजे तक।
रात्रि के शुभ मुहूर्त
- प्रदोष काल: शाम 5:30 से 8:08 बजे तक।
- वृषभ काल: शाम 5:52 से 7:47 बजे तक।
- शुभ उत्तम: शाम 5:30 से 7:08 बजे तक।
- सर्वोत्तम मुहूर्त : शाम 7:08 से 8:47 बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed