{"_id":"609c17408ebc3e73e86d28b3","slug":"the-city-did-not-get-relief-from-sugarcane-jam-shamli-news-mrt538081672","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के जाम से शहर को नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के जाम से शहर को नहीं मिली राहत
विज्ञापन
गन्ने के जाम से शहर को नहीं मिली राहत
शामली। शहर में 12वें दिन गन्ना लदे वाहनों के कारण लगे जाम से कोई राहत नहीं मिल सकी।
शामली चीनी मिल नियमित चल जाने के बाद बुुधवार को 12वें दिन भी शहर में गन्ने के लदे वाहनों के खड़े रहने जाम की स्थिति रही। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर शामली मिल में आने वाले मार्गों पर गन्ने लदे वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण जाम लगा रहा।
शहर के मिल रोड, अग्रसेन पार्क, शिवचौक, कोतवाली रोड, अस्पताल एवं बुढ़ाना रोड, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड से फव्वारा चौक तक गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लाइन लगी रही। दूसरी ओर शहर के अग्रसेन पार्क, शिवचौक मेरठ-करनाल मार्ग पर बुढ़ाना रोड वोहरा वाली गली के मोड़ से लेकर अस्पताल रोड हनुमान धाम रोड, कोतवाली गेट तक गन्ने से लदे वाहन खड़े रहे।शामली चीनी मिल के वरिष्ठ प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर तक जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।