फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The center of faith is the proven bench of Mahabharata

आस्था का केंद्र है महाभारत कालीन सिद्घ पीठ

Thu, 15 Apr 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
The center of faith is the proven bench of Mahabharata
कांधला शाकुंभरी देवी भवन का फोटो - फोटो : SHAMLI
कांधला। महाभारत कालीन सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी भवन मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि महाभारत काल में कर्ण ने इस मंदिर का निर्माण कराया था। नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिर में विशेष पूजा की जाती है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी प्रदीप कुमार बताते हैं कि कांधला में कर्ण का द्वार था और कैराना तक उनकी सेना रुकी थी। कांधला को कर्ण का द्वार भी कहा जाता था। पूर्वजों के द्वारा बताया जाता रहा है कि मंदिर के नीचे से होती हुई हरियाणा के कुरुक्षेत्र तक सुरंग बनाई गई थी, जिसके अवशेष भी पुराने मकानों में खोदाई के दौरान कहीं-कहीं मिलते रहते हैं।
विज्ञापन

प्राचीन मंदिर में कलाकृतियां चूने से बनी हैं तथा एक पत्थर पर तीनों देवियों की प्रतिमा विराजमान है। प्रतिवर्ष शाकंभरी देवी सहारनपुर से ज्योति यहां लाई जाती है। यहां पर नवरात्रि के अष्टमी को दोनों बहनों का मिलन होता है। शोभायात्रा निकाली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
नित्य होती है पूजा-आरती और कीर्तन
कांधला। मंदिर में प्रतिदिन सुबह पूजा, आरती के पश्चात भोग लगाया जाता है तथा दोपहर में महिलाएं कीर्तन करती हैं। शाम को फिर उसी प्रकार पूजा आरती और रात्रि में दूध के बाद विश्राम कराया जाता है। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। कलश स्थापना के प्रतिदिन देवियों की पूजा होती है। वर्तमान में मंदिर के मुख्य संरक्षक श्री निरंजनी अखाड़ा पंचायती हरिद्वार के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज हैं। ट्रस्ट अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडेय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed