{"_id":"64f384ea60aac0febb0a3594","slug":"the-bursts-of-firecrackers-kept-echoing-for-two-hours-people-remained-in-panic-shamli-news-c-26-1-smrt1048-8308-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दो घंटे तक गूंजते रहे पटाखों के धमाके, दहशत में रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दो घंटे तक गूंजते रहे पटाखों के धमाके, दहशत में रहे लोग
Sun, 03 Sep 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
शामली के मौहल्ला दयानंद नगर पटाखो के गोदाम में लगी आग को बुझाते अग्नीशमन दल के कर्मचाारी
शामली। शहर के मोहल्ला दयानंद नगर नाला पटरी पर पटाखा फैक्टरी में दो घंटे तक पटाखों के धमाके होते रहे। जिसकी गूंज भी दूर तक रही। इस दौरान दयानंद नगर के साथ ही मोहल्ला हाजीपुरा के लोग भी दहशत में रहे। मकान के आसपास की नाला पटरी की दुकानें भी इस दौरान बंद हो गई।
शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जैसे ही पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ तो पहले आसपास के लोगों ने समझा कि कहीं पर किसी गाड़ी का टायर फटा या अन्य कहीं पर कोई तेज धमाका हुआ, लेकिन जब मकान से धुएं का गुब्बार व आग निकली तो लोग सहम गए। पहले तो आसपास के लोगों ने बाल्टी आदि से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। इसी बीच दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। मकान में अंदर आग की ऊंची लपटे उठ रही थी तो बाहर सड़क पर धुएं का गुब्बार था।
इसके साथ ही बारूद की तीक्ष्ण गंध चारों ओर फैली थी, जिसमें लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। इसके साथ ही करीब दो घंटे तक जब तक आग बुझी तब तक पटाखों के धमाके गूंजते रहे। आग बुझने तक लोगों की सांसें अटकी रही। नाला पटरी पर मकान के आसपास की दुकानें तक बंद हो गई। दमकलकर्मियों को भी मकान के अंदर आग बुझाने के दौरान बारूद की गंध से सांस लेने में दिक्कत उठानी पड़ी। दमकलकर्मी नीचे गैलरी से मकान के अंदर पानी डालने के साथ ही सीढ़ी के सहारे मकान की प्रथम तल पर पहुंचकर ऊपर से भी पानी डालकर आग पर काबू पाने की मशक्कत में जुटे रहे।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भारी भीड़ को पुलिस ने कई बार हटाया
मकान में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद नाला पटरी पर दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इसके अलावा आसपास की गलियों में भी लोगों की भीड़ लगी रही। भीड़ को हटाने के लिए पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। पुलिसकर्मियों को कई बार भीड़ को हटाना पड़ा।
दीपावली से पहले पटाखे बनाकर किया जा रहा था भंडारण
दयानंद नगर मोहल्ले में जिस मकान में विस्फोट हुआ, उसमें बड़ी मात्रा में कमरों से पटाखों का भंडारण किया गया था। बताया गया है दीपावली के त्योहार को लेकर पहले से ही पटाखों काे बनाकर भंडारण किया जा रहा था। लोगों ने शहर में अन्य कई स्थानों पर भी इसी तरह अवैध रूप से पटाखों को बनाने व भंडारण किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस-प्रशासन ने अवैध रूप से पटाखे बनाने व भंडारण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी कर रही है।
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में पहले भी जा चुकी है कई लोगों की जान
दयानंद नगर मोहल्ले में मकान में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी विस्फोट में कई लोगों की जान जा चुकी है। करीब दो साल पहले शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा में मकान में अवैध रूप से पटाखा भंडारण में विस्फोट से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी। पूर्व में कांधला में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के दौरान कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कैराना, थानाभवन, गढ़ीपुख्ता और बुटराड़ा में हुए पटाखा विस्फोट में कई लोगों की जिंदगी खत्म हो चुकी है, लेकिन न तो पुलिस-प्रशासन भी अवैध पटाखा फैक्टरी संचालन पर या अवैध भंडारण पर पूरी तरह रोक लगा पाया है और न ही इन घटनाओं से लोग सबक ले रहे हैं।