फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The body of the youth was thrown after killing him.

Shamli News: युवक की हत्या कर शव फेंका

Fri, 06 Feb 2026 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 06 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The body of the youth was thrown after killing him.
कांधला के गांव भनेड़ा में कृष्णा नदी के पास शव मिलने पर जांच करते पुलिस कर्मी व मौजूद ग्रामीण
कांधला। थानाक्षेत्र के गांव भनेड़ा के जंगल में स्थित कृष्णा नदी में लगभग 35 वर्षीय युवक का शव मिला है। शव पानी में डूबा हुआ था और दो दिन पुराना लग रहा है। ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव काे फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे गांव भनेड़ा के जंगल में कृष्णा नदी में युवक का शव पानी में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ और छानबीन की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव नदी में फेंका जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को दो दिन पुराना होने की आशंका जताई है। उसके पैर नदी के पानी में नीचे मिट्टी में फंसे हुए थे जबकि शरीर के ऊपर का हिस्सा पानी में डूबा हुआ था। सीओ कैराना हेमंत कुमार ने बताया कि नदी में युवक का शव मिला है। बाहरी चोट का निशान नहीं मिला है। शव की अभी पहचान नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। पानी में डूबने से उसकी मौत हुई या पीछे से पानी में बहकर आई या अन्य कोई कारण रहा है, सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed