{"_id":"6ae8e73468f138af3a0db022","slug":"the-body-of-the-missing-watchman-was-found-hanging-from-a-tree-shamli-news-c-26-1-smrt1048-177348-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लापता चौकीदार का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लापता चौकीदार का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला
Tue, 03 Nov 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता के गांव धनैना में चौकीदार की मौत पर विलाप करता पुत्र रजत। संवाद
- फोटो : Archive
शामली/गढ़ीपुख्ता। गांव धनैना में रविवार शाम से लापता गांव के चौकीदार मोहकम सिंह (58) का शव सोमवार सुबह खेत में अमरूद के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि छह दिन पहले महर्षि वाल्मीकि जयंती के दिन हुए विवाद में मोहकम पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा था। एसडीएम सदर व सीओ थानाभवन के आश्वासन पर परिजन व ग्रामीण शांत हुए।
चौकीदार मोहकम सिंह रविवार शाम करीब छह बजे दुकान से बीड़ी लाने की बात कहकर घर से गए थे। इसके बाद वे रात में घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह ग्रामीण खेत में पहुंचे तो संजय के खेत में अमरूद के पेड़ पर रस्सी के सहारे मोहकम का शव लटका हुआ देखा। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीण की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पेड़ से नीचे उतारा। परिजनों ने मोहकम की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई, मुआवजे देने और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। मौके पर पहुंचे अति दलित महासंघ एवं वाल्मीकि धर्म समाज राजनीतिक विंग के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पारचा ने अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर सचिन राजपूत और सीओ थानाभवन शिवकुमार चौहान ने परिजनों को मदद दिलाने, निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
चौकीदार की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहकम की मौत के बाद परिवार में पत्नी कृष्णा, बेटा रजत और पांच बेटियां माला, इंदू, मानशी, नैंशी और मीनाक्षी रह गई हैं। रजत हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करता है।

गढ़ीपुख्ता के गांव धनैना में चौकीदार की मौत पर विलाप करता पुत्र रजत। संवाद- फोटो : Archive