फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The benefits of government schemes are to reach the people

पात्रों तक पहुंचाना है सरकारी योजनाओं का लाभ

Wed, 26 May 2021 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
The benefits of government schemes are to reach the people
पात्रों तक पहुंचाना है सरकारी योजनाओं का लाभ
विज्ञापन

शामली, थानाभवन। थानाभवन ब्लॉक के गांव रसीदगढ़ से नवनिर्वाचित प्रधान कविता देवी वैसे तो गृहिणी हैं, लेकिन उन्होंने ग्राम प्रधान बनने के बाद से गांव के विकास के लिए खाका तैयार कर लिया है। वह बताती हैं कि गांव के पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता है। पूरी ईमानदारी से गांव में विकास कार्य कराए जाएंगे। वह बताती हैं कि गांव में जलभराव की समस्या को भी वह प्राथमिकता से लेंगी। बारिश के दिनों में अक्सर गांव की कुछ हिस्सों में जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। इसका भी जल्द समाधान कराया जाएगा। ग्राम प्रधान का कहना है कि गांव में पेंशन, राशन कार्ड आदि को लेकर भी जो समस्याएं हैं, उनका समाधान कराया जाएगा।
स्वास्थ्य केंद्र और खेल मैदान की दरकार
रसीदगढ़ ग्राम पंचायत में रसीदगढ़ के अलावा नोजल व नोजली गांव भी आते हैं। इन तीनों गांवों की आबादी लगभग 12 हजार है। तीनों गांवों की दूरी लगभग तीन किलोमीटर है और सिर्फ नोजल गांव में एक उप स्वास्थ्य केंद्र है। रसीदगढ़ गांव के लोगों को उपचार के लिए थानाभवन आना पड़ता है। इसके अलावा रसीदगढ़ गांव में खेल के मैदान नहीं है। पुलिस व आर्मी की भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को जान जोखिम में डालकर सड़क पर ही दौड़ लगानी पड़ती है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के लिए रसीदगढ़ गांव में खेल का मैदान व स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना भी चुनौती होगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का प्रोफाइल...
नाम: कविता देवी
शिक्षा: स्नातक
काम- गृहिणी
राजनीतिक इतिहास- पहली बार ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ीं और जीती। उनका विश्वास है कि राजनीतिक क्षेत्र में विकास कार्यों को कराकर अपना कद बढ़ा सकती हैं। महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। परिवार के सदस्य भी उनका साथ देने के लिए उत्सुक हैं। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि राजनीति में आगे भी बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed