फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The baraat was held hostage for misbehaving with women

Shamli News: महिलाओं से अभद्रता करने पर बरात काे बनाया बंधक

Sat, 19 Apr 2025 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The baraat was held hostage for misbehaving with women
झिंझाना। क्षेत्र के गांव अजीजपुर में निकाह के बाद बरात में आए युवकों द्वारा महिलाओं से अभद्रता करने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरात को बंधक बनाकर दुल्हन को भेजने से इन्कार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने निकाह में खर्च हुए 12 लाख रुपये देने की मांग की। बाद में बारात को भेज दिया जबकि जिम्मेदार 20 लोगों को खर्च की रकम मिलने के बाद भेजने की बात कही गई।
विज्ञापन

पुलिस भी पहुंची लेकिन समाज का मामला बताकर लौटा दिया गया। शुक्रवार को गांव अजीजपुर में एक युवती की बरात हरियाणा के पंचकुला से आई थी। बरात में दूल्हा समेत करीब 70 बराती थे। दोपहर के समय बरात में आए कुछ युवकों ने खाने को लेकर हंगाामा कर दिया। उनका कहना था कि बरात के लिए खाने की व्यवस्था सही नहीं की गई। दोनों पक्षों के लोगों ने समझाकर किसी तरह मामला शांत किया। इसके बाद निकाह की रस्म हुई।
विज्ञापन

निकाह के बाद दूल्हा जब सलामी के लिए घर पहुंचा तो उसके साथ अन्य कई बराती भी पहुंच गए। लड़की पक्ष ने कहा कि दूल्हे के साथ एक दो खास मेहमान साथ में आए जाए, लेकिन बराती नहीं माने और दूल्हे के साथ घर के अंदर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलामी के दौरान बरातियों ने मोबाइल फोन से फोटो लेने शुरू किया तो लड़की पक्ष ने इसका विरोध किया, दुल्हन पक्ष का आरोप है कि बरातियाें ने लड़की पक्ष की महिलाओं से अभद्रता कर दी। लड़की पक्ष ने पूरी बरात को बंधक बना लिया और लड़की को भेजने से मना कर दिया।

कई घंटे तक चले हंगामा व गहमागहमी के बाद दोनों पक्षों के बीच तय हुआ कि दूल्हा पक्ष निकाह में हुए खर्च के 12 लाख रुपये देने पर बरात को छोड़ा जाएगा। लोगों के समझाने पर बरात को भेज दिया जबकि जिम्मेदार करीब 20 लोगों को 12 लाख रुपये देने के बाद छोड़ने की बात कही। ग्रामीणों की सूचना पर बिडौली चौकी पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों के लोगाों ने यह कहकर पुलिस को वापस भेज दिया कि यह समाज का मामला है। इसे वे आपस में सुलझा लेंगे। पुलिस को किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed