फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The banks of 15 distributaries and minors in the district will be constructed at a cost of 3.38 crore.

Shamli News: जिले के 15 रजबहों और माइनरों की पटरियों का 3.38 करोड़ से होगा निर्माण

Tue, 29 Sep 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 29 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The banks of 15 distributaries and minors in the district will be constructed at a cost of 3.38 crore.
डांगरोल गांव की पूर्वी यमुना नहर पटरी। संवाद
शामली। जिले में 15 रजबहों और माइनरों की पटरियों का 3 करोड़ 38 लाख 70 हजार रुपये की लागत से नवीनीकरण किया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आम नागरिकों को रजबहों और माइनरों की पटरियों से आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस साल के अंत तक पटरियां छोटे और हल्के वाहनों के चलने लायक बनाए जाने की योजना है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सिंचाई, यमुना एवं जल संसाधन विभाग, ओखला दिल्ली की ओर से इन कार्यों के लिए 3 करोड़ 38 लाख 70 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। पूर्वी यमुना नहर खंड शामली की ओर से 15 कार्यों के ऑनलाइन टेंडर छोड़े गए हैं। टेंडर स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

इनमें दो हिस्सों में कैराना रजबहा की पटरी, रजबहा बधेव का नवीनीकरण, माइनर मालेड़ी दायीं पटरी की सड़क का नवीनीकरण, रजबहा यारपुर की पटरी की सड़क का नवीनीकरण, गोहरनी रजबहा की पटरी का नवीनीकरण, रजबहा माल्हीपुर और माइनर का नवीनीकरण, रजबहा खंदरावली की दो हिस्सों में सड़क का नवीनीकरण, माइनर फतेहपुर, माइनर छपरौली और रजबहा कांधला की दो हिस्सों में पटरी की सड़क का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर खंड के सहायक अभियंता मोहित कुमार ने बताया कि रजबहों और माइनरों की पटरियों के निर्माण के लिए जिले के जनप्रतिनिधियों के 10 प्रस्तावों को शामिल किया गया है। टेंडर प्रक्रिया और अनुबंध के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। सभी कार्य 31 मार्च 2027 तक पूरे किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed