फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The atmosphere is against the BJP in the state: Sanjay Upadhyay

प्रदेश में भाजपा के खिलाफ है माहौल: संजय उपाध्याय

Mon, 20 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The atmosphere is against the BJP in the state: Sanjay Upadhyay
शामली/ कैराना। गांव मवी काकोर में मोहम्मद अरशद के आवास पर सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की मासिक बैठक में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय पहुंचे। ग्रामीणों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। सभी पदाधिकारी अपने बूथ पर मजबूती से काम करें। भाजपा सरकार में किसान गरीब नौजवान सभी दुखी हैं। इस बार भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है। उन्होंने दावा किया कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में सपा पार्टी 351 से अधिक सीटें जीतने जा रही हैं। बैठक के दौरान गांव मवी काकोर निवासी मोहम्मद अरशद को कैराना विधानसभा उपाध्यक्ष व मोहम्मद खुर्शीद को प्रभारी नियुक्त किया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष नसीम के आवास पर मोहल्ला पंसरियांन में और ग्राम मुंडेट कलां में थानाभवन विधान सभा अध्यक्ष सुभाष चंद सैन के आवास पर भी बैठक हुई। शामली नगर अध्यक्ष इमरान मंसूरी ने नगर की टीम के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed