फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The assistant teacher handed over all the evidence to the ADM

सहायक अध्यापक ने एडीएम को सौंपें सभी साक्ष्य

Tue, 01 Nov 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
The assistant teacher handed over all the evidence to the ADM
सहायक अध्यापक ने एडीएम को सौंपें सभी साक्ष्य
विज्ञापन

शामली। खिजरपुर गांव के प्राथमिक स्कूल के सहायक अध्यापक राकेश शर्मा ने जांच के दौरान कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम संतोष कुमार सिंह को साक्ष्य के रूप में ऑडियो उच्च न्यायालय के आदेश, लिखित शिकायती पत्र प्रस्तुत किए। एडीएम संतोष कुमार ने बीएसए, वित्त एवं लेखाधिकारी को नोटिस जारी करके आगामी चार नवंबर को कलक्ट्रेट में अपने कार्यालय में बयान देने के लिए तलब किया है।
लिसाढ़ गांव के मजरा खिजरपुर प्राथमिक स्कूल के सहायक अध्यापक राकेश शर्मा ने 17 अक्तूबर को डीएम जसजीत कौर के समक्ष पेश होकर बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों पर आरोप लगाए थे। राकेश शर्मा ने निलंबन का वेतन व अन्य देय के भुगतान में 30 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाया था। बीएसए, कोषाधिकारी व अन्य अफसरों की जांच कराकर पांच साल का 40 लाख रुपये वेतन और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

27 अक्तूबर को खिजरपुर मजरे के प्राथमिक स्कूल का सहायक अध्यापक राकेश शर्मा ने मीडिया के सामने ये आरोप लगाए थे। डीएम ने मामले की जांच एडीएम संतोष कुमार सिंह को सौंप दी थी। एडीएम संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सहायक अध्यापक राकेश शर्मा सोमवार सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट में एडीएम संतोष कुमार सिंह के समक्ष पेश हुए। जांच के दौरान निलंबन संबंधी दस्तावेज, उच्च न्यायालय इलाहाबाद का आदेश, बीएसए, वित्त लेखा एवं कोषाधिकारी की बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग पेश की है। एडीएम संतोष कुमार की ओर से बीएसए, वित्त लेखा एवं कोषाधिकारी को नोटिस जारी करके आगामी चार नवंबर को कलक्ट्रेट में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed