फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The ashes of 11 unknown people were immersed in the Ganges

अज्ञात 11 लोगों की अस्थियों का गंगा में किया विसर्जन

Sat, 14 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The ashes of 11 unknown people were immersed in the Ganges
शामली में अस्थियों को हरिद्वार विसर्जन के लिए ले जाते अंतिम यात्रा समूह के सदस्य। - फोटो : SHAMLI
शामली। अंतिम यात्रा सेवा समूह के सदस्यों ने करीब एक साल से ज्यादा समय से रखी अज्ञात 11 लोगों की अस्थियों को गंगा में विधिपूर्वक विसर्जन किया।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान करीब दो साल पहले लावारिस व्यक्तियों के संस्कार हेतु समाजसेवी स्वर्गीय अजय संगल की प्रेरणा से और सिल्वर बेल्स परिवार के सदस्य अरुण बंसल निर्देशन में अंतिम यात्रा सेवा समूह का गठन किया गया था। इस समूह का गठन ऐसे समय में किया गया था, जब कोरोना पीड़ित की मौत होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए अपने लोगों ने भी मुंह मोड़ लिया था। उस समय से लावारिस शवों के अंतिम संस्कार करने का कार्य समूह द्वारा निरंतर किया जा रहा है। समूह का संचालन टीम मानस अजय संगल द्वारा किया जा रहा है।
समूह के सदस्य निशिकांत संगल ने बताया कि करीब एक साल से ज्यादा समय से लावारिस 11 व्यक्तियों की अस्थियां सुरक्षित रखी हुई थी। शुक्रवार को समूह के सदस्यों अस्थियों को हरिद्वार में हर की पौड़ी पर विधिवत रूप से धार्मिक अनुष्ठान के साथ गंगा में विसर्जित किया। सुबह श्मशान घाट धीमानपुरा रेलवे फाटक शामली पर अस्थियों के विसर्जन के लिए लोगों ने समूह के सदस्यों को हरिद्वार के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

मौके पर अनिल गोयल, मानस संगल, अंकित गोयल, पंकज गुप्ता, राजीव, राहुल तायल, भूषण जिंदल, प्रदीप, निशिकांत संगल, प्रमोद वर्मा, सुनील उपाध्याय, रजत गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed