फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The arrangements were done on SP Haryana border

एसपी हरियाणा बार्डर पर व्यवस्थाओं को परखा

Sun, 29 Mar 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
The arrangements were done on SP Haryana border
शामली। एसपी विनीत जायसवाल ने रविवार दोपहर को हरियाणा बॉर्डर पर बिड़ौली चेकपोस्ट पर पहुंचकर सीलिंग व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि लॉकडाउन के चलते सीमावर्ती पंजाब और हरियाणा से कुछ लोग सीमा पार कर शामली की तरफ लौट रहे हैं। इन लोगों के लिए मेडिकल परीक्षण के लिए डाक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। व्यवस्था बनाने के लिए बॉर्डर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का वितरण रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। बाहर से आने वाले जनपद के लोगों को बताया जा रहा है कि वे अपने आने की सूचना ग्राम प्रधान को दें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर अपना परीक्षण कराएं, ताकि किसी तरह की बाद में कोई परेशानी न हो। जनसहयोग से बाहर से आने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। शनिवार रात को एसपी कस्बा जलालाबाद में लॉकडाउन व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस बल के साथ मेन बाजार व चौराहों का भ्रमण किया। रास्ते में मिले बाइक सवार युवकों को रोककर कारण पूछा, जिनमें दो ठोस कारण न बताने पर चालान कर दिया। एसपी ने थानाभवन थाना प्रभारी को स्वास्थ्य विभाग कर अन्य राज्यों से सहारनपुर बार्डर से आने वाले लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग कराने के बाद ही जिले में आने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed