फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The appearance of the city will change with the development works of six crores

छह करोड़ के विकास कार्यों से बदलेगी शहर की सूरत

Mon, 20 Sep 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
The appearance of the city will change with the development works of six crores
छह करोड़ के विकास कार्यों से बदलेगी शहर की सूरत
विज्ञापन

शामली। नगरपालिका शामली ने शहर में विकास कार्य कराने के लिए लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से 103 निर्माण कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया है। इन प्रस्तावों में शहर की नई व पुरानी कालोनियों में सीसी सड़क, नाली, खड़ंजा व इंटर लॉकिंग आदि निर्माण कार्य होंगे। पालिका ने निर्माण कार्यों के लिए टेंडर निकालकर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नगरपालिका शामली ने शहर की कालोनियों में नए निर्माण कार्यों और पुराने कार्यों के क्षतिग्रस्त होने पर दोबारा निर्माण कराने के लिए विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया है। इन विकास कार्यों का निर्माण 14वें और 15वें वित्त आयोग के मद से किया जाएगा। 14वें वित्त आयोग से शहर में 31 निर्माण कार्य और 15वें वित्त आयोग से 72 निर्माण कार्य यानी कुल 103 कार्यों का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। सभी निर्माण कार्यों पर लगभग छह करोड़ रुपये से अधिक का बजट खर्च होगा। पिछले महीने पालिका ने विकास कार्यों संबंधी प्रस्ताव तैयार कर शासन द्वारा गठित जिला स्तरीय समिति के पास स्वीकृति के लिए भेजा था।
विज्ञापन

नगरपालिका के निर्माण लिपिक अनिल शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय समिति से छह करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों की स्वीकृति मिल गई है। इनमें शहर में नई व पुरानी कालोनियों में सीसी सड़क, नाली, खड़ंजा व इंटरलॉकिंग आदि निर्माण कार्य कराएं जाएंगे। इन कार्य को कराने के लिए पालिका की तरफ से टेंडर निकाले गए हैं। निर्माण एजेंसियों व पंजीकृत ठेकेदारों से 10 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक निविदाएं ऑनलाइन मांगी गई है। 11 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे निविदाएं खोली जाएंगी। इसके बाद निर्माण एजेंसियों व पंजीकृत ठेकेदारों के माध्यम से विकास संबंधी निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed