फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The administration freed 23 bighas of enemy property.

Shamli News: प्रशासन ने 23 बीघा शत्रु संपत्ति कब्जा मुक्त कराई

Sat, 15 Feb 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The administration freed 23 bighas of enemy property.
रामडा गांव में शत्रु को कब्जा मुक्त कराने पहुंचे एसडीएम और अन्य। संवाद
कैराना। रामड़ा रोड पर 23 बीघा शत्रु संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा करके गेहूं की फसल बो रखी थी। प्रशासन ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से जुतवाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। रामडा रोड पर 23 बीघा भूमि शत्रु संपत्ति के नाम पर दर्ज है। प्रशासन ने पूर्व में नीलामी के द्वारा भूमि को 3 साल के लिए ठेके पर दे रखी थी। 2023 में ठेका समाप्त होने के बाद भी आरोपी शत्रु संपत्ति पर फसल बो रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम स्वप्निल यादव के निर्देश पर नायब तहसीलदार राहुल सिंह राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर भूमि की पैमाइश कराने के साथ अवैध रूप से भूमि पर बोई गई गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से जुतवाकर खुर्द बुर्द कर दिया। एसडीएम स्वप्निल यादव ने बताया कि 23 विकास शत्रु संपत्ति पर अवैध रूप से बोई गई फसल को नष्ट करके भूमि को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed