{"_id":"65bd587325037df12507ad54","slug":"the-administration-freed-106-bighas-of-government-land-from-encroachment-shamli-news-c-26-1-sal1001-115837-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: प्रशासन ने 106 बीघा सरकारी भूमि कराई कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: प्रशासन ने 106 बीघा सरकारी भूमि कराई कब्जा मुक्त
Sat, 03 Feb 2024 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
कैराना। तहसीलदार ने ग्राम सभा की भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टरों को चलवाकर नष्ट करा दिया। मौके पर 106 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए मेड़बंदी करा दी गई। प्रशासन की कार्रवाई से कब्जाधारियों में हड़कंप मचा रहा।
गांव मंडावर में ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायतें प्रशासन को मिल रही थी। कब्जाधारियों द्वारा मौके पर गेहूं की फसल उगाई गई थी। शुक्रवार को तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान राजस्व टीम एवं पुलिस बल के साथ में गांव में पहुंचे। जहां ग्राम सभा की भूमि की पैमाइश कराई गई, जिसके बाद दो ट्रैक्टर चलवा दिए गए। मौके पर खड़ी गेहूं की तमाम फसल को नष्ट कर दिया गया, जिसके बाद भूमि की मेड़बंदी करा दी गई। साथ ही दोबारा अवैध कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान ने बताया कि गांव में 106 बीघा ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा था। फसल नष्ट करवाकर भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया गया है।