{"_id":"67019da5cb5341d098037914","slug":"the-accused-of-raping-a-woman-surrendered-in-the-court-shamli-news-c-26-1-sal1002-129536-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी ने न्यायालय में किया समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी ने न्यायालय में किया समर्पण
विज्ञापन
झिंझाना। शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी न्यायालय में समर्पण कर जेल चला गया। प्रेम प्रसंग में छली गई महिला ने 13 दिन पहले कलक्ट्रेट में जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
कलक्ट्रेट में 13 दिन पहले हरियाणा के यमुनानगर की महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर अगले दिन उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। महिला ने आरोप लगाया था झिंझाना निवासी समीर ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दिल्ली के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। महिला ने पिछले साल भी आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें आरोपी समीर जेल गया था, लेकिन बाद में समझौता होने पर आरोपी जमानत पर रिहा हो गया था।
महिला का आरोप है कि आरोपी उसे धोखा देकर दूसरी महिला से शादी करने की तैयारी कर रहा है। महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की गई थी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सका था। पुलिस का कहना है कि आरोपी समीर न्यायालय में समर्पण कर जेल चला गया है।