{"_id":"648853a7cdfa1a117f07f616","slug":"the-accused-of-kidnapping-a-child-29-years-ago-was-arrested-shamli-news-c-26-1-sal1001-4312-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 29 साल पहले बच्चे के अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 29 साल पहले बच्चे के अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार
Tue, 13 Jun 2023 05:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 13 Jun 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
- अदालत से आदेश प्राप्त करके कुर्की करने गई थी पुलिस, घर पर ही मिलने पर आरोपी को किया गिरफ्तार
कैराना। 29 साल पहले बच्चे के अपहरण के मुकदमे में अदालत से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया।
1994 में बच्चे के अपहरण के आरोप में पुलिस ने हरियाणा के पत्थरगढ़ निवासी मेजर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। काफी समय से मेजर फरार चल रहा था। करीब एक माह पूर्व पुलिस ने अदालत से आदेश प्राप्त करके आरोपी मेजर के घर पर कुर्की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा कर दिया था। सोमवार को मुकदमे के विवेचक ने अदालत से आदेश प्राप्त करके हरियाणा के गांव पत्थरगढ़ पहुंचकर आरोपी मेजर के घर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन इससे पहले आरोपी मेजर पुलिस के सामने आ गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मेजर को कोर्ट में पेश कर दिया है।