फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The accused arrested for vandalizing the idol in Silawar

सिलावर में मूर्ति खंडित करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Nov 2022 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
The accused arrested for vandalizing the idol in Silawar
सिलावर में मूर्ति खंडित करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव सिलावर में 12 नवंबर की रात पौराणिक शिव मंदिर में स्थापित संगमरमर की मूर्तियों को खंडित करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। गांव के ही व्यक्ति ने शराब के नशे में परिजनों से झगड़े के बाद घटना को अंजाम दिया था।

इस घटना से ग्रामीणों में रोष फैल गया था। गांव निवासी मुकेश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी सिटी ने सीओ सिटी और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीमों का गठन कर घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि गांव निवासी अजय कुमार घटना के दिन शराब के नशे में घर गया था। घर वालों से उसका झगड़ा हो गया था। इसी वजह से उसने मंदिर पहुंचकर मूर्तियों को खंडित कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed