फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The accused arrested for attacking the young man

युवक पर हमला करने के आरोपी को दबोचा

Thu, 27 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
The accused arrested for attacking the young man
कैराना। दो दिन पूर्व युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार शाम फुरकान निवासी गांव बधुपुरा अपने घर में था। इसी दौरान भैंस के खरीदने के रुपयों के लेने देन के विवाद में गांव के ही दो सगे भाइयों और उनके पिता ने घर में घुसकर फुरकान को चाकू से हमला कर दिया। मामले में घायल के बड़े भाई इकराम ने कोतवाली में तीन आरोपियों महरुफ उर्फ महफूज, मेहरदीन व उनके पिता सादीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर आरोपी मेहरुफ उर्फ महफूज निवासी बधुपुरा को नगर के कांधला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयोग किया गया छुरा आरोपी के घर में बने भूसे के कोठे से बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया हैं। उधर, कैराना पुलिस ने आरिफ निवासी मोहल्ला ईदगाह को रिक्शा के किराए के पैसों के विवाद में झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पड़ोसी से झगड़ा करने पर पुलिस ने मुनव्वर निवासी बधुपुरा को भी गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed