{"_id":"5e0f8bc78ebc3e87e43312f0","slug":"the-absconding-crook-also-arrested-shamli-news-mrt4619545160","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार बदमाश भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार बदमाश भी गिरफ्तार
विज्ञापन
कैराना (शामली)। पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हुए बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से 19 हजार रुपये, एक तमंचा और एक देसी बंदूक ओर बाइक बरामद की है। पुलिस ने दोनों बदमाशों का चालान कर दिया।
बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ बाइक सवार दो बदमाशों का पीछा किया था। हैदरपुर के पास बाइक फिसल कर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई से खुरगान निवासी साबिर पैर में गोली लगने से घायल हो गया था, जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया था। पुलिस ने कांबिंग के दौरान देर रात में करीब 12 बजे फरार बदमाश सरवर निवासी गंदराऊ को भी हैदरपुर बंधे से रामड़ा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों बदमाशों पर लूट डकैती व जानलेवा हमले के जनपद शामली व सहारनपुर में 16 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा 26 दिसंबर की शाम झिंझाना क्षेत्र के वेदखेड़ी में सहारनपुर निवासी बाइक सवार फाइनेंसर नेत्रपाल से 2 लाख 65 हजार रुपये लूटे गये थे। बदमाश सरवर की निशानदेही पर उसके घर से पशुओं के कमरे के अंदर उपलों के नीचे से लूट के 19 हजार रुपये बरामद किए गये है। दोनों बदमाशों के विरुद्ध पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने व अवैध हथियार रखने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके चालान कर दिया।
झिंझाना पुलिस पहुंची कोतवाली
कैराना। एक सप्ताह पूर्व झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव वेदखेड़ी मार्ग पर शाम के समय 3-4 बदमाशों ने सहारनपुर निवासी बाइक सवार फाइनेंसर नेत्रपाल से 2 लाख 65 हजार रुपये लूट लिए थे। इसका मुकदमा झिंझाना थाने में दर्ज किया गया था। कैराना पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान लूट के आरोपी बदमाशों को गिरफ्तार करने की सूचना पर झिंझाना पुलिस कोतवाली पहुंची तथा बदमाशों से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी ली।