{"_id":"5e2f35638ebc3e4b6613d2ef","slug":"the-71st-republic-day-was-celebrated-with-great-pomp-shamli-news-mrt465926092","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया 71वीं गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया 71वीं गणतंत्र दिवस
विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के गांव भनेडा में शहीद अमित के परिजनो को सम्मानित करते भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी।
- फोटो : SHAMLI
धूमधाम से मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस
थानाभवन। कस्बे के सभी स्कूल एवं कॉलेजों में 71वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के प्रमाण पत्र बांटे गए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ नीरज रानी के साथ समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
होली मदर एकेडमी में 71वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। ठाकुर रामभूल सिंह, प्रधानाचार्य उमेश शर्मा, प्रबंधक संगीत गोयल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद किड्स जोन से लेकर कक्षा एक तक के बच्चों ने टेलेंट हंट शो एवं बेस्ट परफार्मेंस से सबका मन मोह लिया। इस दौरान नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता ने कहा कि हम सभी को देश के हित में काम करना चाहिए।
अर्पण पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अर्पण सैनी ने ध्वजारोहण किया। लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज, लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज एवं किसान इंटर कॉलेज में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।