{"_id":"611808358ebc3ee0556a6887","slug":"terrorist-connection-wire-linked-to-shamli-district-shamli-news-mrt5519178163","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी कनेक्शन का तार शामली जिले से जुड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी कनेक्शन का तार शामली जिले से जुड़ा
विज्ञापन
शामली : कांधला निवासी इजहार खान के घर पर मौजूद लोग।
- फोटो : SHAMLI
आतंकी कनेक्शन का तार शामली जिले से जुड़ा
शामली। स्वतंत्रता दिवस पर हमले की साजिश में पकड़े गए जैश के चार आतंकियों में कांधला निवासी इजहार खान उर्फ सोनू को जम्मू-कश्मीर पुलिस और एटीएस ने 22 दिन पहले शामली से गिरफ्तार किया था। वह जम्मू जिले के गंग्याल थाने से दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था। अब आतंकी संगठन के साथ इजहार का नाम जुड़ने से जिला फिर आतंकी कनेक्शन को लेकर चर्चाओं में आ गया है।
शनिवार को स्वतंत्रता दिवस से पहले दिन जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जैश के चार आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। उन पर आईईडी लगे वाहन से स्वतंत्रता दिवस पर हमले की साजिश का आरोप है। इन चारों आरोपियों में जनपद के कस्बा कांधला के मोहल्ला मिर्दगान निवासी इजहार खान का नाम भी जुड़ा है। इजहार खान को पिछले महीने 24 जुलाई को जम्मू-कश्मीर पुलिस व एटीएस की टीम ने शामली रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था। उस समय दक्षिण जम्मू के पुलिस उपाधीक्षक की तरफ से शहर कोतवाली में सूचना दर्ज कराई गई थी कि मुकदमा अपराध संख्या 110/21 धारा 120 बी/121, भादवि 18/20/23, यूएलए पी, 3/4 ईएसए व 7/25 एक्ट थाना गंग्याल जम्मू में दर्ज मुकदमे में इजहार खान को वांछित होना बताया था। जम्मू पुलिस न्यायालय से तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत होने पर अपने साथ ले गई थी। शनिवार को इजहार का नाम आतंकी संगठन जैश से जुड़ने पर जिला एक बार फिर आतंकी कनेक्शन को लेकर चर्चाओं में आ गया है। जिले में पहले भी आतंकी कनेक्शन के कई मामले सामने आ चुके हैं।
परिजनों ने कहा, इजहार को साजिश के तहत फंसाया
शामली। कांधला निवासी नूर मोहम्मद ने कहा कि उसके भाई इजहार खान को साजिश के तहत फंसाया गया है। उसका भाई निर्दोष है। नूर मोहम्मद ने बताया कि वह नौ अगस्त को थाना गंग्याल जम्मू में अपने भाई इजहार खान से मिले थे, वह पुलिस हिरासत में थे। इजहार ने उन्हें बताया था कि उसने कुछ नहीं किया। उसके मोबाइल का इस्तेमाल पुलवामा के जहांगीर ने कर रखा है। जहांगीर ने कई बार उसके मोबाइल से बात की। नूर मोहम्मद ने कहा कि उसका भाई इजहार अनपढ़ है। वह न एसएमएस लिख सकता है और न ही पढ़ सकता है। नूर मोहम्मद ने बताया कि वहां मौजूद अधिकारियों ने उनसे कहा था कि उसके भाई के मोबाइल का इस्तेमाल किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों ने उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया था। नूर मोहम्मद का कहना है कि उसके भाई को पिछले महीने एटीएस व जम्मू पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसका कहना है कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है, जिसके तहत उसके भाई को फंसाया गया है।
विज्ञापन
टीवी पर इजहार का नाम देखा तो यकीन नहीं आया
शामली। नूर मोहम्मद ने बताया कि दोपहर में वह टीवी पर कार्यक्रम देख रहे थे। उसी समय टीवी पर कांधला निवासी इजहार का नाम आया तो, उन्हें यकीन नहीं हुआ कि आतंकी हमले की साजिश में उसके भाई का नाम जुड़ा है। वह जब पांच दिन पहले अपने भाई से जम्मू में थाने में मिले थे, तो ऐसी कोई बात अधिकारियों ने उनसे नहीं बताई गई थी। नूर मोहम्मद का कहना है कि उनका फलों का कारोबार है और परिवार में इससे पहले किसी तरह का कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।
कोट
कांधला निवासी इजहार खान को कुछ दिन पहले जम्मू पुलिस ने शामली से गिरफ्तार किया था। न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड मिलने पर अपने साथ ले गई थी। इसके बाद से इजहार के बारे में जम्मू पुलिस ने कोई संपर्क नहीं किया और न ही इस संबंध में कोई जानकारी मांगी गई है।
सुकीर्ति माधव, एसपी शामली।

शामली : कांधला निवासी इजहार खान का घर।- फोटो : SHAMLI

शामली : कांधला निवासी इजहार खान का फाइल फोटो।- फोटो : SHAMLI