फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Terror Network: Kana is turning youth into terrorists in collaboration with Dawood Ibrahim and Jaish

Terror Network:  दाऊद इब्राहिम और जैश-ए-मोहम्मद के साथ मिलकर युवाओं को आतंकी बना रहा काना, टारगेट पर कई देश

Sun, 18 May 2025 01:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम महबूब अली, शामली
महबूब अली, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 18 May 2025 01:58 PM IST
सार

कैराना का रहने वाला नोमान इलाही पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। पानीपत में उसे गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ चल रही है, जिसमें नए-नए खुलासे हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Terror Network: Kana is turning youth into terrorists in collaboration with Dawood Ibrahim and Jaish
दाऊद इब्राहिम - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में पकड़े गए कैराना के नोमान इलाही से पूछताछ में कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। आईएसआई हैंडलर इकबाल काना दुबई में बैठे अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम, आतंकी संगठन जैश ए मोहम्म्द और लश्कर ए तैयबा के साथ मिलकर भी देश ही नहीं, विदेशों में भी कुछ युवाओं को आतंकवाद का पाठ पढ़ रहा है। 
विज्ञापन

यही नहीं, वह मुस्लिम देश सऊदी अरब, अफगानिस्तान और दुबई के लोगों को भी अपने साथ जोड़ रहा है। पानीपत पुलिस और खुफिया एजेंसियों को इस संबंध में अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। हालांकि, पूछताछ में आए तथ्यों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

 

Terror Network: Kana is turning youth into terrorists in collaboration with Dawood Ibrahim and Jaish
नोमान इलाही का साल 2015 में सोशल मीडिया पर डाला गया फोटो। - फोटो : अमर उजाला
पता चला है कि नोमान पिछले करीब दो साल से लगातार पाकिस्तान के आईएसआई हैंडलर के संपर्क में था। इकबाल काना के चार नंबरों पर उससे बात कर रहा था। उसे लगातार वीडियो से लेकर फोटो भेजे जा रहे थे। पुलिस और खुफिया सूत्रों के अनुसार, नोमान ने पूछताछ में बताया है कि इकबाल काना पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के अलावा विभिन्न देशों में बैठे अंडरवर्ल्ड डॉन के भी संपर्क में है। 
 

कहा जा रहा है कि वह और आईएसआई हैंडलर दिलशाद मिर्जा दोनों पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद संगठनों से जुड़े हैं और दोनों जासूस तैयार करा रहे हैं। सभी से व्हाट्सएप पर ही चैट और वीडियो कॉल के माध्यम से बात की जाती है, ताकि पुलिस कॉल रिकॉर्ड नहीं कर सके।
सीआईए पानीपत के प्रभारी संदीप ने बताया कि पूछताछ में कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अन्य एजेंट भी जल्द ही गिरफ्त में होंगे।

यह भी पढ़ें...
ISI Agent Arrested: खुद को आईबी का अधिकारी बताता था नोमान, पाकिस्तान से आया था आदेश, फौजियों की फोटो भेजो    
 
विज्ञापन

पासपोर्ट बनवाकर मुस्लिम देशों में नौकरी लगवाने का भी देता था झांसा
पुलिस की जांच में सामने आया है कि नोमान शामली, मुजफ्फरनगर, पानीपत और अन्य स्थानों के लोगों के पासपोर्ट बनवाकर उनकी नौकरी सऊदी अरब और अन्य मुस्लिम देशों में लगवाने का भी झांसा देता था। पुलिस जांच में जुट गई है कि नोमान ने कितने लोगों को नौकरी लगवाने के लिए सऊदी अरब और अन्य देशों में भेजा। नोमान के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।
 

नोमान इलाही के मामले में अब तक क्या हुआ
: 13 मई को नोमान इलाही को पानीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया
: 14 मई को उसे कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया गया
: 16 मई को पानीपत सीआईए नोमान को लेकर कैराना के बेगमपुरा उसके घर पर पहुंची और बरामद पासपोर्ट और आधार कार्ड की जांच की
: नोमान के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश विरोधी गतिविधियों का खुलासा हुआ।
 

इकबाल काना के बारे में ये भी जानें..
: आईएसआई हैंडलर इकबाल उर्फ काना मूल रूप से शामली के कैराना का रहने वाला है।
: वर्ष 1990 में काना साथी दिलशाद मिर्जा के साथ पाकिस्तान से हथियारों और नकली नोटों की तस्करी करते पकड़ा गया था
: वर्ष 1993 में दिल्ली की स्पेशल सेल ने 276 पिस्टल की खेप पकड़ी थी, जिसमें काना और दिलशाद मिर्जा का नाम सामने आया था।
: वर्ष 1993 के बाद से काना पाकिस्तान में रहकर भारत और अन्य देशों में जासूस तैयार कर रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed