फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tent house fire, loss of lakhs

टेंट हाउस में लगी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 28 Oct 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tent house fire, loss of lakhs
टेंट हाउस में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

शामली, कैराना। रात्रि में टेंट हाउस में आग लग गई। आग के कारण लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया।
मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी हसीन की झाड़खेड़ी रोड पर इंडियन टेंट हाउस के नाम से टेंट की दुकान है। देर रात अज्ञात कारणों से टेंट हाउस की दुकान में आग लग गई। सुबह करीब साढ़े चार बजे दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने टेंट हाउस मालिक को सूचना दी। जिसके बाद टेंट हाउस मालिक व अन्य लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर फायरब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची तथा टेंट हाउस के अंदर लगी आग पर बमुश्किल काबू पाया। दुकान मालिक हसीन ने बताया कि अज्ञात कारणों से उसकी टेंट हाउस की दुकान में आग लगी है। आग लगने के कारण दुकान के अंदर रखे करीब 1200 शामियाने, 850 पर्दे, 50 बड़ी लाइटें, 180 प्लास्टिक की कुर्सी, 60 लोहे की कुर्सी, दो लकड़ी के बड़े तख्त, 90 लकड़ी की मेज, 40 सफेद चादर, 50 रजाई व 70 गद्दे आदि जलकर नष्ट हो गए। बताया गया है कि आग लगने से करीब 12-13 लाख रुपये का टेंट हाउस का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

- नहीं लिया गया था लाइट का कनेक्शन
पूर्व में पानीपत रोड स्थित भूरा टेंट हाउस की दुकान में भी कई बार आग लग चुकी है। बताया गया हैं कि पूर्व में टेंट हाउस की दुकानों में आग लगने के कारण किसी भी टेंट हाउस मालिक ने बिजली का कनेक्शन नहीं लिया, क्योंकि पूर्व में लगी आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना गया था। हसीन की टेंट हाउस की दुकान में बिजली का कनेक्शन नहीं था। फिर भी उसकी टेंट हाउस की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed