{"_id":"5cf2ba2abdec2207410e8109","slug":"tender-for-double-track-will-be-discarded-soon-jain","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल ट्रैक के लिए शीघ्र छोड़े जाएंगे टेंडर ः जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल ट्रैक के लिए शीघ्र छोड़े जाएंगे टेंडर ः जैन
Sat, 01 Jun 2019 11:17 PM IST
NAVEEN GUPTA
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन पर शिकायत सुनते डीआरएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में दिल्ली डिविजन के डीआरएम एससी जैन ने कहा कि दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग का विद्युतीकरण 2020 में पूरा हो जाएगा। डबल ट्रैक बनाने का कार्य भी स्वीकृत है और जल्द ही टेंडर छोड़ा जाएगा। पिछले दस माह से बंद चल रही बीकानेर- हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन के संबंध जांच कराने के निर्देश भी दिए।
शनिवार को दिल्ली डिविजन के डीआरएम एससी जैन दिल्ली से स्पेशल ट्रेन से शामली 12 बजकर 43 मिनट शामली रेलवे स्टेशन पहुंचे। डीआरएम ने शामली रेलवे स्टेशन पर बुकिंग कार्यालय, रनिंग कार्यालय, आरक्षण कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक को हरियाली विकसित करने के लिए रेलवे पार्कों में पौधरोपण करने और शामली रेेलवे स्टेशन अधीक्षक को सुलभ शौचालय स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीआरएम ने आरक्षण केंद्र सामने रेलवे के खाली प्लांट में कूड़ा करकट मिलने पर शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा को बुलाकर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा मोहल्ले पड़ोस की गंदगी डाल देते हैं। डीआरएम ने गंदगी डालने के संबंध में शामली नगरपालिका परिषद को नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने रेलवे के अस्पताल का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
आरक्षण केंद्र के बाथरूम और शौचालय में गंदगी मिली
शामली। आरक्षण केंद्र में डीआरएम के निरीक्षण के दौरान बाथरूम, शौचालय में गंदगी मिलने पर रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा से पूछताछ की। आरक्षण केंद्र में पंखों की ऊंचाई ज्यादा होने पर नाराजगी जताई। रनिंग रूम में रेलवे के चालकों के रुकने की व्यवस्था, कितने रेलवे कर्मचारियों के ठहरने पर भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक के कार्यालय में शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुुधीर शर्मा को तलब करके जानकारी ली कि शामली रेलवे स्टेशन पर कितने सफाई कर्मचारी है, अधीक्षक ने बताया कि दस कर्मचारी है, कैसे उनकी हाजिरी लगती है। बायोमैट्रिक मशीन को तलब करके सफाई कर्मियों से हाजिरी का सत्यापन किया। सफाई व्यवस्था दुुरुस्त करने के निर्देश दिए। एक घंटे के निरीक्षण के दौरान रेलवे के डिप्टी कॉमर्शियल प्रबंधक, यातायात निरीक्षक सुनील धीमान, लोनी आरपीएफ के थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह आदि मौजूद रहे।