{"_id":"579263664f1c1b3859c4bd6b","slug":"ten-tin-grabed-for-sweets-sampling","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान रसगुल्लों से भरे दस टिन पकड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान रसगुल्लों से भरे दस टिन पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 22 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
जांच के लिए जब्त मिठाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शामली में गुरुद्वारा तिराहे के पास चेकिंग के दौरान रसगुल्लों के टिन से लदी कार पकड़ी।
शुक्रवार दोपहर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीप्रकाश को सूचना मिली कि मेरठ की तरफ से मिलावटी रसगुल्ले आ रहे हैं।
उन्होंने गुरुद्वारा तिराहे पर पहुंचकर मेरठ की तरफ से आई कार पकड़ी, जिसमें रसगुल्लों से भरे दस टिन रखे थे। कार को अकबर पुत्र हकीम चला रहा था। पूछताछ में मालूम चला कि उक्त रसगुल्ले मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव जसड़ निवासी इरफान ने अकबर के माध्यम से कार में रखवाकर शामली भिजवाए थे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीप्रकाश ने बताया कि उक्त रसगुल्लों के सैंपल लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
रसगुल्लों में मक्खी, मच्छर तथा चींटी हो रही थीं, जिसके चलते समस्त रसगुल्लों को नाले में फेंककर नष्ट करा दिया गया। बताया कि जांच रिपोर्ट में यदि रसगुल्ले मिलावटी पाए जाते हैं, तो आरोपी इरफान के खिलाफ वाद दायर किया जाएगा।