फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tempo drivers create a ruckus at the Collectorate; submit memorandum to the DM.

Shamli News: कलक्ट्रेट पर टेंपो चालकों का हंगामा, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 23 Jul 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 23 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tempo drivers create a ruckus at the Collectorate; submit memorandum to the DM.
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे टेंपो चालक। चालक - फोटो : ट्रामा सेंटर में दंप​त्ति का होता उपचार। संवाद
शामली। परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बुधवार को टेंपो चालक कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। चालकों ने आरोप लगाया कि उन्हें बार-बार रोककर चालान किए जा रहे हैं। डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

टेंपो चालकों का कहना था कि उनके वाहन विभाग में पंजीकृत हैं और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही सड़कों पर संचालित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार चालकों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है।
विज्ञापन

चालकों ने कहा कि अधिकांश लोगों ने बैंक से ऋण लेकर पांच से छह लाख रुपये की लागत से टेंपो खरीदे हैं। लगातार चालान होने से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। आरोप लगाया कि शहर में अन्य व्यावसायिक वाहन नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहे हैं, लेकिन कार्रवाई केवल टेंपो पर ही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भी टेंपो चालकों की मांगों का समर्थन करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। इस दौरान वीरेंद्र कुमार, जोनी, आशू, मोनू और राजेश सहित अन्य चालक शामिल रहे।


विभाग केवल उन्हीं ऑटो और टेंपो के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, जिनकी फिटनेस समाप्त हो चुकी है। नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- प्रवेश कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed