{"_id":"669d79f39d5256e9670d6d66","slug":"temples-were-decorated-in-the-city-chants-of-bam-bam-bhole-started-resonating-shamli-news-c-26-1-smrt1049-124969-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शहर में मंदिर सजे, गूंजने लगे बम-बम भोले के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शहर में मंदिर सजे, गूंजने लगे बम-बम भोले के जयकारे
Mon, 22 Jul 2024 02:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
शामली में गंगा जल लेकर जाते शिव भक्त
शामली। जिले से कांवड़ियाें का जाना शुरू हो गई है। हरिद्वार से शिवभक्त शहर से होते हुए भोले के जयकारों के साथ अपने गंतव्य की और जा रहे हैं। उधर, सावन माह के शुरू होते ही मंदिरों को भी सजाया गया है।
कांवड़ यात्रा के चलते हरिद्वार से कांवड़ में पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार से सावन माह शुरू हो रहा है। पहले दिन ही शिवभक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। शिवभक्तों के स्वागत के लिए और कांवड़ यात्रा को लेकर शहर को रंगीन रोशनी से जगमग किया गया है। कदम-कदम पर लाउडस्पीकरों में भोले के भजन सुनाई देने लगे है। वहीं भोलों की संख्या बढ़ने से भी शहर में भी बोल बम, बम बम के जयकारे गूंजने शुरू हो गए है। शिवभक्त हरिद्वार से जल लेकर हरियाणा, राजस्थान व मध्य प्रदेश आदि राज्यों की तरफ बढ़ रहे हैं। भोलों की सेवा में शहर में भी भंडारों शुरू होने लगे है। जहां उनके रहने, खाने, नहाने और डीजे की व्यवस्था की गई है। शिवभक्त हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के उदघोष के साथ आगे बढ़ रहे है। शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है।
-- -