{"_id":"58daaa924f1c1b9b7663db38","slug":"temples-of-great-faith-in-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
शामली, अमर उजाल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
cultural
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। भक्ति के प्रतीक संकट मोचन हनुमान बजरंग बली का विशेष दिन मंगलवार को शक्ति के प्रतीक श्री दुर्गा नवरात्र शुरू हो गए। संकटमोचन हनुमान बजरंग बली और मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों और घरों में मां के जयकारे गूंज उठे।
मंगलवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन घरों में मां की चौकी और दरबार सजाया गया। घट स्थापना की गई। मां दुर्गा के पहले स्वरूप में शैलपुत्री की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करके विशेष पूजा अर्चना की गई।
श्रद्धालुओं ने श्री दुर्गासप्तमी पाठ, श्री दुर्गा स्त्रोत, चालीसा, नवग्रह सर्वदेवता पूजन किया। मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना के लिए सुबह छह बजे से शहर के श्री हनुमान धाम, टंकी रोड स्थित मा वैष्णो देवी मंदिर, मोहल्ला रेलपार में मां दुर्गा-शिव मंदिर, बुढ़ाना रोड़ स्थित बलभद्र मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर, गोशाला रोड स्थित सती मंदिर, राजो मोहल्ला में मां बाला सुंदरी चौदस मंदिर, करनाल रोड स्थित मां शाकंभरी देवी मदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां की विशेष पूजा अर्चना और प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। इस मौके पर मंदिरों में मां के जयकारे गूंज उठे है।
विज्ञापन
पंडित प्रेमप्रकाश कोठारी ने बताया कि इस बार नवरात्र 28 मार्च से शुरू होकर चार अप्रैल को समाप्त हो जाएंगे। चार अप्रैल को श्री दुर्गाष्टमी एवं नवमी एक हो जाने से नवरात्रों का परायण हो जाएगा। उधर, सकंट मोचन हनुमान बजरंग बली की विशेष पूजा अर्चना के लिए हनुमान धाम पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना करके प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। इस मौके पर मेले का आयोजन भी किया गया।
मां दुर्गा की उतारी आरती
शामली। नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा की विशेष महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड उमड़ पड़ी।
मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे शहर के सुभाष चौक पर हिंदू जागरण मंच के बैनरतले ीदुर्गा की महाआरती प्रभुशंकर शास्त्री द्वारा शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी संपन्न कराई। महाआरती में इस मौके पर भाजपा नेेता पुनीत द्विवेदी, डॉक्टर मनोज शर्मा, मनोज मित्तल, प्रदीप कुमार, प्रमोद सिद्यवाल ,सुखचैन वालिया, विनय जैन, विरेंद्र विश्वकर्मा एडवोकेट, मुकेश गर्ग समेत श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
मंदिरों में पूजा-अर्चना
चौसाना। चैत्र नवरात्र के पहलेदिन मां दुर्गा के स्वरूपों में से मां शैलपुत्री की पूजा की गई। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।
ठस् छज्ञेश्रज्ञन् गढ़ी हसनपुर ,पांथुपूरा ,दथेडा ,खेड़ीखुशनाम, लक्ष्मीपुरा, लब्बादाउदपुर , खोडसमा, टोडा व श्यामली श्यामला में लोगों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। मंदिरों में पुलिस की विशेष सुुरक्षा व्यवस्था की गई।