{"_id":"64691c6d52c0e29fd70f78f4","slug":"temperature-started-rising-heat-wave-started-people-got-worried-shamli-news-c-26-1-smrt1046-3242-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बढने लगा तापमान, चलने लगी लू, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बढने लगा तापमान, चलने लगी लू, लोग हुए परेशान
विज्ञापन
शामली धूप से बचने के लिये चेहरे पर चुदडी ढक कर स्कूल पर गुजरती महिला
- दोपहर में सड़कों व बाजारों पर आवाजाही रही कम, तीन डिग्री बढ़ा तापमान
- शाम को चार बजे के बाद बाजारों में हुई चहल पहल
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में तापमान बढ़ने और गर्म हवा लू चलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम रही। लोग मुंह पर कपड़ा लगाकर दुपहिया वाहनों पर चलते हुए नजर आए। दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
जिले में पिछले तीन दिन से मौसम गर्म हो रहा है। शुक्रवार को दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्यिस था जो शनिवार को बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह दस बजे से ही गर्म हवा चलनी शुरू हो गई थी। दोपहर में तेज गर्म हवा लू के थपेड़ों से लोगों का हाल-बेहाल रहा। लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले। दुपहिया वाहनों पर लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर औ हाथों को ढककर जाते हुए दिखाई दिए। चिलचिलाती गर्मी में लोग परेशान नजर आए। शाम को चार बजे के बाद धूप हल्की होने के बाद लोग बाजार में निकले। इसके बाद बाजार में चहल पहल नजर आई।
उधर, सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास का कहना है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचे। ज्यादा जरूरी होने पर घर से बाहर निकलते समय सिर पर कपड़ा ढककर या टोपी लगाकर या छतरी लगाकर निकलना चाहिए। धूप से बचाव करना जरूरी है। इसमें लापरवाही सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
विज्ञापन
शीतल पेय व आइसक्रीम की बढ़ी बिक्री
शामली। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में शीतल पेय और आइसक्रीम की बिक्री बढ़ गई है। शीतल पेय विक्रेता नीरज गोयल ने बताया कि दो दिन से शीतल पेय की बिक्री बढ़ी है। उधर, आइसक्रीम विक्रेता राजू ने बताया कि चार पांच दिन पहले बूंदाबांदी होने पर आइसक्रीम कम बिक रही थी, लेकिन दो दिन से गर्मी बढ़ने पर फिर से बिक्री बढ़ गई है।