फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tehsildar and BDO will investigate NASA episode

Shamli News: तहसीलदार और बीडीओ करेंगे नासा प्रकरण की जांच

Sun, 02 Apr 2023 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar and BDO will investigate NASA episode
- हसनपुर लुहारी गांव से टांडा गांव जिला मुजफ्फरनगर को जाने वाले नाले का मामला
विज्ञापन


- कुछ दिन पहले मुजफ्फरनगर के टांडा गांव के लोगों ने रोक दिया नाले का पानी
संवाद न्यूज एजेंसी



जलालाबाद। हसनपुर लुहारी गांव के बस स्टैंड पर हो रहे जलभराव से लोगों को निजात मिलने की एक नई उम्मीद जगी है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने तहसीलदार व बीडीओ को हसनपुर लुहारी से टांडा गांव जा रहे नाले कि जांच कर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। एसडीएम के आदेश के बाद दोनों अधिकारियों ने नाले की जांच शुरू कर दी है।

हसनपुर लुहारी गांव के जिस तालाब में पानी की निकासी होती है। वह गंदगी व अवैध कब्जे से अटा पड़ा है। इसके बाद गांव से एक नाला पड़ोसी जिले मुजफ्फरनगर के गांव टांडा से होता हुआ आगे निकलता है। इस नाले में पानी की निकासी होने से लुहारी के बस स्टैंड पर पानी एकत्रित नहीं होता। लेकिन कुछ समय पहले टांडा के ग्रामीणों ने हसनपुर लुहारी से आने वाले पानी पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों गांव के ग्रामीणों में तीखी नोकझोंक भी हुई थी। पानी पर रोक लगने के कारण अब पूरे गांव का सारा पानी हसनपुर लुहारी गांव के बस स्टैंड पर एकत्रित हो जाता है। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां तक की जलभराव की समस्या का समाधान न होने के कारण कई दुकानदारों ने तो अपने प्रतिष्ठान पलायन करने की और भी कदम बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की समस्या को देखते हुए एसडीएम सदर निकिता शर्मा जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच तहसीलदार प्रशांत अवस्थी व बीडीओ अजय कुमार को जांच सौंपी है। इस दौरान एसडीएम ने कहा है कि दोनों अधिकारी नाले के पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट तैयार करें और उनके समक्ष पेश करें। दोनों अधिकारियों की रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस संबंध में आगे कदम उठाए जाएंगे। अब देखना यह है कि इन अधिकारियों की रिपोर्ट में ग्रामीणों के लिए राहत छिपी है या फिर अभी लोगों का परेशानियों से सामना करना जारी रहेगा। इस प्रकरण में एसडीएम का हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed