{"_id":"58261d834f1c1bf67eb3b363","slug":"teens-drown-in-yamuna-chaos-in-the-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में डूबा किशोर, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में डूबा किशोर, परिजनों में कोहराम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 12 Nov 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। दोस्त की बहन की शादी के लिए भात नौत कर लौट रहे दिल्ली निवासी किशोर की यमुना में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। घटना का पता चलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम गया।
दिल्ली निवासी सागर (17) अपने दोस्त सुदामा की बहन की शादी में शामिल होने के लिए छपरौली थाना क्षेत्र के गांव हलालपुर आया हुआ था। सुदामा की बहन की बारात 25 नवंबर को शामली से आनी थी। शुक्रवार को सागर, दोस्त सुदामा और अन्य परिवार के लोग हरियाणा के शाहजहांपुर से भात नौत कर वापस छपरौली जा रहे थे।
दोपहर में सभी लोग यमुना किनारे रुक गये। प्रसाद चढ़ाने के बाद जैसे ही सागर यमुना में नहाने लगा तो उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया। चीख पुकार सुनकर पुल पर तैनात गोताखोर राधेलाल व उसके साथियों ने यमुना में छलांग लगा दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों ने आधा घंटा की मशक्कत के बाद सागर को अचेत अवस्था में यमुना से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
परिजन सागर को सरकारी अस्पताल ले गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजरों ने इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा कर दिया। आरोप है कि अस्पताल में आक्सीजन नहीं थी। बाद में कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज के समझाने पर परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।