{"_id":"6789514c933f9e15190baf74","slug":"teenager-returning-with-medicines-pulled-from-bike-shamli-news-c-26-1-sal1002-135313-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दवाई लेकर लौट रही किशोरी को बाइक से खींचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दवाई लेकर लौट रही किशोरी को बाइक से खींचा
Fri, 17 Jan 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
कांधला (शामली)। कस्बे में पिता के साथ बाइक से बुधवार की रात दवाई लेकर लौट रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ बाइक सवार छह युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए उसे खींचा। विरोध करने पर पिता को घेरकर पीटा गया। दुस्साहसिक युवक युवती को छोड़कर जाने पर अड़ गए। मौके पर लोगों के आने पर युवक भाग निकले। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति अपनी 15 वर्षीय बेटी को दिलाकर बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी बीच रास्ते में कस्बा निवासी शोएब ने अपने अन्य पांच साथियों के साथ मिलकर बाइक को रुकवा लिया। आरोपियों ने युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे बाइक से खींच लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पिता के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी किशोरी को मौके पर छोड़कर जाने पर अड़ गए। इस दौरान मौके पर लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।