{"_id":"5f1f0d078ebc3e63c03df4b0","slug":"teenager-raped-shamli-news-mrt493357774","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, एसपी से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, एसपी से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
शामली। कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 10 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सोमवार को पीड़िता ने एसपी कार्यालय पर दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 22 जुलाई की शाम करीब चार बजे वह खेत पर चारा लेने गई थी। उसका पति मुरादाबाद में मजदूरी पर गया है और लड़का भी मजदूरी पर गया था। घर पर उसकी 10 वर्षीय बेटी और आठ साल का छोटा लड़का था। आरोप है कि गांव का एक युवक उसकी बेटी के मुंह पर हाथ रखकर अपने घर ले गया और कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसकी बेटी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उसकी बेटी को छुड़वाया। पीड़िता का आरोप है कि कैराना पुलिस को शिकायत करने के बाद भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।