फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teenager gang-raped

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 13 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Teenager gang-raped
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

कैराना। दो दिन पूर्व एक युवक ने अपने घेर के बाहर खेल रही 13 वर्षीय किशोरी को बुला कर अपने दो साथियों के साथ किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों ने बेहोशी की हालत में किशोरी को शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार शाम गांव में एक घेर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक ने किशोरी को अपने घेर में बुला लिया तथा अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गये। परिजन किशोरी की तलाश करते हुए घेर में पहुंचे तो वहां पर वह बेहोशी की हालत में पड़ी थी। परिजन किशोरी को गांव के ही एक चिकित्सक के पास ले गए। हालत गंभीर होने पर किशोरी को शामली के निजी अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन

उपचार के बाद शुक्रवार शाम किशोरी को होश आई तो उसने मामले की जानकारी दी। इसके बाद किशोरी की मां ने कोतवाली में मुख्य आरोपी कपिल व दो अज्ञात के विरुद्ध दुराचार व पोस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एक दिन बाद मुख्य आरोपी की जानी थी बरात
ग्रामीणों ने बताया कि दुष्कर्म के मुख्य आरोपी कपिल की 15 फरवरी को बरात जानी थी। उसके घर में शादी की तैयारी चल रही थी। आरोप है कि इससे पूर्व भी आरोपी पर इस प्रकार के आरोप लगे, जो गांव में ही फैसले कर निपटा दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed