{"_id":"64e3b01979c37eb2c80e63a4","slug":"teenager-found-in-semi-conscious-state-shamli-news-c-26-1-smrt1048-7721-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अर्द्धबेहोशी की हालत में मिली किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अर्द्धबेहोशी की हालत में मिली किशोरी
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में रेलवे कालोनी के पार्क में किशोरी बेहोशी की हालत में दूसरे वर्ग के दो युवकों के साथ मिलने पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मौके पर पकड़े गए दोनों युवकों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ आदर्श मंडी थाने पर तहरीर दी है।
सोमवार शाम करीब चार बजे आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में रेलवे कालोनी में स्थित पार्क में किशोरी को दूसरे वर्ग के दो युवकों के साथ संदिग्ध हालात में होने की सूचना पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को पकड़ लिया। कार्यकर्ताओं की सूचना पर आदर्श मंडी थाना पुलिस और महिला थाना पुलिस पहुंची और किशोरी को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में किशोरी जिला मुजफ्फरनगर के थाना भौराकलां क्षेत्र के एक गांव का निवासी बताया, जबकि युवकों ने अपने नाम बादल व दानिश निवासी सिसौली बताया। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़े गए विशेष वर्ग के युवकों पर लव जिहाद का आरोप लगाया और किशोरी को नशीला पदार्थ देने की आशंका जताते हुए पुलिस से कड़़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एएसपी ओपी सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह, पश्चिमी उप्र प्रभारी उपेंद्र निर्वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष दिलावर निर्वाल आदि ने आरोपियों के विरुद्ध आदर्श मंडी थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी सोमवार दोपहर से घर से बिना बताए लापता हो गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना थाना भौराकलां पर दी थी। किशोरी बरामद होने की सूचना पर भौराकलां थाना पुलिस भी शामली पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी के लापता होने की सूचना पहले से थाना भौराकलां पर दर्ज है, इसलिए वहीं की पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
दिल्ली में चल रहा किशोरी का उपचार
एसपी अभिषेक ने बताया कि जांच में पता चला है कि किशोरी के परिजनों ने मुजफ्फरनगर में आज ही उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। किशोरी का दिल्ली में किसी बीमारी का उपचार चल रहा है। मंगलवार को उसे उपचार के लिए दिल्ली जाना था, मगर आज वह सोमवार को ही रेलवे स्टेशन के पार्क में दो युवकों के पास कैसे पहुंची, इसका पता किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर पुलिस किशोरी और युवकों को लेकर चली गई है। युवकों में एक युवक पहले से ही किशोरी का परिचित है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।